Power Corporation Issues Notices Over Meter Complaints and Transformer Failures मीटर संबंधी शिकायतों के लिए केस्को के निदेशक वाणिज्य को कारण बताओ नोटिस, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

मीटर संबंधी शिकायतों के लिए केस्को के निदेशक वाणिज्य को कारण बताओ नोटिस

Lucknow News - - मिर्जापुर के अधीक्षण व अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि - ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर चौबेपुर

Tue, 21 April 2026 09:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
मीटर संबंधी शिकायतों के लिए केस्को के निदेशक वाणिज्य को कारण बताओ नोटिस

लखनऊ, विशेष संवाददाता।उपभोक्ताओं की मीटर संबंधी शिकायतों के काफी समय से लंबित रहने की वजह से मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। बिना तैयारी के आने पर बलिया के अधीक्षण अभियंता को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं, ट्रांसफॉर्मर फुंकने के लिए चौबेपुर के अधिशासी अभियंता को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. गोयल ने गर्मियों को देखते हुए सजग रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तय शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कटे कनेक्शन वालों को बड़ी राहत, योगी सरकार ने दिया यह निर्देश

बिजली लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर ट्रांसफॉर्मर फुंकेंगे तो जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई भी होगी और वसूली भी की जाएगी। पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का हर दिन निपटारा किया जाए। डिस्कॉम स्तर पर बने कंट्रोल रूम और मॉनीटरिंग सेल की नियमित समीक्षा करें। 1912 पर आने वाली शिकायतों की हर दिन समीक्षा करें। अध्यक्ष ने कहा कि सुश्चित किया जाए कि मीटर रीचार्ज के बाद तत्काल जुड़ जाएं। उन्होंने कहा कि जो पहले भी कनेक्शन काटे गए थे उनमें उपभोक्ताओं से संपर्क करके रीचार्ज करवाया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।