Bareilly Investigation into a murder; fear of a polygraph test led to the secrets of two murders being revealed एक कत्ल की जांच, 'पॉलीग्राफ टेस्ट' के डर से उगल दिए दो हत्याओं के राज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक कत्ल की जांच, 'पॉलीग्राफ टेस्ट' के डर से उगल दिए दो हत्याओं के राज

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया है जो किसी डरावनी वेब सीरीज की पटकथा जैसी है। इसमें एक कत्ल की जांच में सालों पुराने दूसरे मामले का भी राजफाश हो गया है।

Fri, 13 Feb 2026 11:57 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
एक कत्ल की जांच, 'पॉलीग्राफ टेस्ट' के डर से उगल दिए दो हत्याओं के राज

उत्तर प्रदेश के बरेली की पुलिस ने एक ऐसी गुत्थी सुलझाई है, जिसने न केवल एक किशोरी के हत्यारों को बेनकाब किया, बल्कि 9 साल पुराने एक गुमनाम कत्ल का भी राजफाश कर दिया। पुलिस की सख्ती और 'पॉलीग्राफ टेस्ट' के डर ने शातिर अपराधियों को अपना जुर्म कबूलने पर मजबूर कर दिया। मामला पिछले साल जनवरी का है, जब क्योलड़िया की एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। आठ महीने बाद सितंबर में जंगल से हड्डियां और कपड़े बरामद हुए, जिनकी डीएनए जांच से पुष्टि हुई कि वे उसी किशोरी के अवशेष थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के आधार पर गांव के ही हिस्ट्रीशीटर सलीम हुसैन पर शिकंजा कसा। जब सलीम ने मुंह नहीं खोला, तो पुलिस ने उसके पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी शुरू की।

पॉलीग्राफ टेस्ट का खौफ और दूसरी हत्या का खुलासा

पुलिस सलीम को दिल्ली ले जाने वाली थी, लेकिन टेस्ट के डर से वह भाग निकला। पुलिस ने जब उसे उसके साथी अमित उर्फ असिम (डॉ. बंगाली) के साथ गिरफ्तार किया तो पूछताछ में रूह कंपा देने वाली कहानी सामने आई। पता चला कि डॉ. बंगाली ने सलीम के साथ मिलकर 2017 में अपनी ही पत्नी रजनी की हत्या कर दी थी, जिसकी लाश का आज तक पता नहीं चला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंदू लड़की की मुस्लिम से शादी टली, महापंचायत पर रार, हिंदूवादी नेता हाउस अरेस्ट

असिम की जुबानी: 'पत्नी को शराब पिलाई और नदी किनारे गाड़ दिया'

आरोपी असिम ने बताया कि उसने दिल्ली में क्लीनिक चलाने के दौरान उन्नाव की रजनी से शादी की थी। विवाद होने पर 2017 में उसने सलीम के साथ मिलकर रजनी को शराब पिलाई और कैलाश नदी के किनारे ले जाकर उसका गला घोंट दिया। शव को नदी किनारे गड्ढे में दफना दिया गया था। पुलिस अब उस कंकाल को बरामद करने की कोशिश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वीं की छात्रा को बहलाकर टीचर बनाता रहा संबंध, शादी कहीं और तय हुई तो फूटा भांडा

किशोरी का कत्ल: 'पैर चूमे पर वह नहीं मानी'

सलीम ने किशोरी की हत्या की जो कहानी सुनाई, वह झकझोर देने वाली है। उसने बताया कि किशोरी उससे शादी करने और साथ भागने की जिद कर रही थी। सलीम ने कहा, "मैंने उसके हाथ जोड़े, पैर चूमे कि वह घर चली जाए, लेकिन वह नहीं मानी। गुस्से में आकर मैंने उसका गला दबा दिया और लाश गन्ने के खेत में फेंक दी।" बाद में सबूत मिटाने के लिए उसने किशोरी की खोपड़ी को भी नदी में फेंक दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिस्तर पर केंचुल छोड़कर लापता ‘नागिन’ का युवक के साथ दिखा VIDEO, क्या बोली?

डॉक्टर की 'उल्टी' सलाह ने फंसाया

एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्र ने बताया कि डॉ. बंगाली ने सलीम को डरा दिया था कि पॉलीग्राफ टेस्ट में सुई लगाकर सच उगलवा लिया जाता है। इसी घबराहट में दोनों भागने लगे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिलहाल दोनों सलाखों के पीछे हैं और पुलिस दूसरी लाश की बरामदगी के लिए खुदाई की तैयारी कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।