A teacher seduced an eighth-grade student and had physical relations matter came to light when marriage was finalized आठवीं की छात्रा को बहलाकर टीचर बनाता रहा संबंध, कहीं और करने लगा शादी तो फूटा भांडा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आठवीं की छात्रा को बहलाकर टीचर बनाता रहा संबंध, कहीं और करने लगा शादी तो फूटा भांडा

बलिया से शिक्षा जगत और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां एक टीचर ने न केवल गुरु-शिष्य की पवित्र परंपरा को कलंकित किया, बल्कि एक मासूम के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया।

Fri, 13 Feb 2026 10:52 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
आठवीं की छात्रा को बहलाकर टीचर बनाता रहा संबंध,  कहीं और करने लगा शादी तो फूटा भांडा

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसने समाज में शिक्षकों के प्रति विश्वास को हिलाकर रख दिया है। शहर के जीराबस्ती स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में तैनात एक शिक्षक को अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने और उसे डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिक्षक पिछले कई वर्षों से छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना रहा था।

पुलिस जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक नित्यानंद उपाध्याय (33 वर्ष) मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह करीब चार साल पहले केंद्रीय विद्यालय में स्थायी शिक्षक के पद पर नियुक्त हुआ था। उस समय पीड़ित छात्रा महज 5वीं कक्षा में पढ़ती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंदू लड़की की मुस्लिम से शादी टली, महापंचायत पर रार, हिंदूवादी नेता आउस अरेस्ट

आरोप है कि आरोपी शिक्षक की नजर छात्रा पर तभी से थी। शुरुआत में पढ़ाई-लिखाई में मदद करने और अतिरिक्त मार्गदर्शन के बहाने उसने छात्रा से मेल-जोल बढ़ाया। धीरे-धीरे उसने छात्रा को अपने विश्वास में लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम करने लगा। वह मासूम को लगातार डराता रहा कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो अंजाम बुरा होगा।

शादी तय हुई तो खुला 'पाप' का घड़ा

यह सिलसिला करीब चार वर्षों तक चलता रहा और छात्रा अब आठवीं कक्षा में पहुँच गई थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी शिक्षक नित्यानंद उपाध्याय की शादी कहीं और तय हो गई। जैसे ही छात्रा को इस बात की भनक लगी, उसने शिक्षक पर खुद से शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिस्तर पर केंचुल छोड़कर लापता ‘नागिन’ का युवक के साथ दिखा VIDEO, क्या बोली?

शिक्षक ने पहले तो उसे समझाने और फुसलाने की कोशिश की, लेकिन जब छात्रा जिद पर अड़ गई तो उसने उसे धमकाना शुरू कर दिया। डरी-सहमी छात्रा ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। अपनी बेटी के साथ हुए इस जघन्य अपराध को सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद वे तुरंत थाने पहुंचे।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

छात्रा की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ बलात्कार (दुष्कर्म), जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब तो सुसाइड का जी करता है..., वायरल ठाकुर गर्ल आस्था बोलीं- हो रहा चरित्र हनन

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को दबिश देकर आरोपी शिक्षक नित्यानंद उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से शिक्षकों के व्यवहार पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।