बकरीद पर कुर्बानी स्थलों का पुलिस ने किया निरीक्षण
Barabanki News - जैदपुर में बकरीद पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। कोतवाल संतोष सिंह ने कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण किया और लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

जैदपुर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। रविवार को कोतवाल संतोष सिंह ने पुलिस टीम के साथ कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कुर्बानी करने वाले स्थानों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा आने-जाने के रास्तों का बारीकी से निरीक्षण किया। कोतवाल ने लोगों से बातचीत कर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा लगातार गश्त जारी रहेगी। कोतवाल संतोष सिंह ने कहा किसी को कोई समस्या हो तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी गलत काम करेंगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन