barabanki army jawan attacked sp supporters pm modi remarks controversy up news ‘तुम क्या जानो मोदी ने देश के लिए क्या किया’, सपा नेताओं से भिड़ा सेना का जवान, हुई पिटाई, सिर फटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

‘तुम क्या जानो मोदी ने देश के लिए क्या किया’, सपा नेताओं से भिड़ा सेना का जवान, हुई पिटाई, सिर फटा

बाराबंकी में सपा विधायक सुरेश यादव के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी का विरोध करने पर सेना के जवान विकास दीप की पिटाई कर दी गई। सपा समर्थकों के हमले में जवान का सिर फट गया है।

Fri, 10 April 2026 10:50 AMYogesh Yadav सतरिख (बाराबंकी), संवाददाता
share
‘तुम क्या जानो मोदी ने देश के लिए क्या किया’, सपा नेताओं से भिड़ा सेना का जवान, हुई पिटाई, सिर फटा

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ देश की सीमा पर रक्षा करने वाले भारतीय सेना के एक जवान को राजनीतिक विरोध के चलते हिंसा का शिकार होना पड़ा। गुरुवार को सतरिख थाना क्षेत्र के हासेंमऊ गांव में एक जनसभा के दौरान सपा विधायक के समर्थकों ने सेना के जवान की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में जवान का सिर फट गया है और उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बिगड़ा माहौल

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव हासेंमऊ गांव में एक सीसी मार्ग का लोकार्पण करने पहुँचे थे। लोकार्पण के बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें विधायक और उनके समर्थक जनता को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखी टिप्पणियाँ की जा रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद सेना के जवान विकास दीप ने इन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कारोबारी के साथ ‘धुरंधर’ जैसी साजिश! खून में मिला खतरनाक जहर, केस दर्ज

"तुम क्या जानो मोदी ने देश के लिए क्या किया"

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब सपा समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक बातें कही जाने लगीं, तो छुट्टी पर घर आए जवान विकास दीप खुद को रोक नहीं पाए। वे मंच के पास पहुँचे और विरोध करते हुए कहा, "मोदी ने देश के लिए कितना किया है, यह तुम लोग क्या जानो।" जवान का इतना कहना था कि वहां मौजूद सपा समर्थक उग्र हो गए। उन्होंने जवान के साथ अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते उन पर हमला बोल दिया।

सिर और हाथ में आई गंभीर चोटें

सपा समर्थकों की भीड़ ने जवान विकास दीप को बुरी तरह पीटा। हमले में उनके सिर और हाथ में गहरी चोटें आई हैं। खून से लथपथ जवान को देख मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया और उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित जवान वर्तमान में हैदराबाद में तैनात हैं और करीब 15 दिन पहले ही अपने गांव छुट्टी पर आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सट्टेबाजी करते भाजपा नेता समेत छह गिरफ्तार, कैश के साथ चेकबुक भी बरामद
ये भी पढ़ें:दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे उद्घाटन; पीएम मोदी के दौरे से पहले एडीजी ने संभाला मोर्चा

जवान ने अफसरों को दी जानकारी, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

घायल जवान विकास दीप ने बताया कि उनके साथ हुई इस मारपीट की पूरी जानकारी उन्होंने भारतीय सेना के उच्चाधिकारियों को दे दी है। उन्होंने कहा, "सेना के अफसरों के निर्देश के बाद शुक्रवार को थाने में नामजद तहरीर दी जाएगी।" दूसरी ओर, सतरिख थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में आधिकारिक रूप से नहीं आया है, लेकिन तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।