Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsBanda Schools Adjust Timings Due to Extreme Heat New Schedule from 7 30 AM to 12 30 PM
परिषदीय स्कूलों का समय बदला, 7.30 बजे से खुलेंगे
Banda News - बांदा में भीषण गर्मी के कारण परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यालयों का नया समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक निर्धारित किया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को नए समय का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Sun, 19 April 2026 10:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा

बांदा। भीषण गर्मी के चलते परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने पत्र जारी कर बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त आईसीएससी, सीबीएससी, अन्य बोर्ड से संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कर दिया गया है। उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें:बढ़ते तापमान से जनपद में स्कूलों का समय बदला
ये भी पढ़ें:डीएम से स्कूल का समय बदलने की मांग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन