सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
Bahraich News - बहराइच जिले में दो थानों के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक युवक गंभीर घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों के घरों में मातम छाया हुआ है।

दो थानों के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे, तेज रफ्तार व लापरवाही बनी वजह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपे शव, मृतकों के घरों में छाया मातमबहराइच, संवाददाता। जिले में सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। दो थानों के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की सांसे थम गई। सम्बन्धित थानों की पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।कैसरगंज थाने के बरखुरद्वारापुर गांव के पास मैरिज लान में शनिवार रात मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए पयागपुर थाने के विवियापारा के त्रिमुहानी निवासी सुधीर (19) पुत्र राम कुमार बाइक पर से अपने गांव को निकले थे।
कुछ दूरी पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल को कैसरगंज सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन