Tragic Accident Speeding Tractor Hits Biker in Bahraich Victim Dies ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार रौंदा, मौत, Bahraich Hindi News - Hindustan
More

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार रौंदा, मौत

Bahraich News - बहराइच के मोतीपुर थाने के रतहिया गांव में शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार बचऊ गंभीर रूप से घायल हो गए और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Sun, 26 April 2026 06:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share
 ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार रौंदा, मौत

बहराइच। मोतीपुर थाने के रतहिया गांव के मटिहा मोड़ के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार मोतीपुर थाने के खड़ैचा गांव निवासी बचऊ (52) पुत्र घिरऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।