Heatwave Causes Tragedy Man Dies of Heat Stroke and Deer Killed by Stray Dogs धूप-लू में बकरी चरा रहे अधेड़ की मौत,प्यासी हिरन को कुत्तों ने नोंचा, Bahraich Hindi News - Hindustan
More

धूप-लू में बकरी चरा रहे अधेड़ की मौत,प्यासी हिरन को कुत्तों ने नोंचा

Bahraich News - बहराइच जिले में अत्यधिक गर्मी के कारण एक अधेड़ की खेत में मौत हो गई। वह बकरी चरा रहे थे और संभवतः हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हुई। दूसरी ओर, पानी की तलाश में भाग रही एक हिरण को आवारा कुत्तों ने मार डाला। ग्रामीणों ने हिरण को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

Sat, 25 April 2026 05:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share
धूप-लू में बकरी चरा रहे अधेड़ की मौत,प्यासी हिरन को कुत्तों ने नोंचा

बहराइच/जरवल रोड। कड़ी धूप और पछुआ हवाओं ने लोगों की सांस फुला दी। जरवल रोड इलाके में बकरी चरा रहे एक अधेड़ की खेत में मौत हो गई हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इसी इलाके में प्यास से बेचैन भाग रही हिरण को कुत्तों ने नोंच डाला। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि अभी सूरज की तल्खी बढ़ेगी। पछुआ हवाओं में और तेजी आ सकती है। डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक से बचाव की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप और गर्म हवाओं से परेशान हो रहे लोग

शनिवार को सूरज तपने के साथ पछुआ हवाओं ने जनजीवन बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे से ही झुलस जाने वाली हवाएं चलने लगीं। सबसे अधिक दिक्कत मुसाफिरों की रही । धूप में वह बिलबिला गए। लोग पानी के लिए इधर उधर भटके। बस स्टेशन पर मंदिर साइड में लगे वाटर कूलर से ठंडे पानी से यात्रियों को राहत हुई। वहीं सड़कों पर दोपहर को सन्नाटा पसर गया। शाम पांच बजे के बाद हालात कुछ सुधरे। जरवलरोड के ग्राम सभा धनसरी निवासी सलामत(50) पुत्र मो. सईद शनिवार अपने खेत में बकरी चराने गए थे। बकरी चराते समय युवक वह गिरे। कुछ लोग उनहें सीएचसी लाए जहां मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि लोगों ने बताया कि सीने में तेज दर्द उठा था सीना पकड़े हुए थे। डाक्टरों के अनुसार संभव है, हार्ट अटैक आया हो। परिजन बगैर पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया घटना को जानकारी नहीं मिली है। उधर पशु पक्षी बेहाल हैं। इस समय खेत भी खाली हो गए। नीलगायों के झुंड पानी के लिए भागते फिर रहे। वन्य जीव प्रेमियों ने आम लोगों पानी के लिए हर संभव कोशिश करने की अपील की है।प्यासी हिरण को कुत्तों ने नोंचकर मार डालाजरवलरोड। पानी की तलाश में भाग रही हिरण को आवारा कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। मौजूद ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तों से छुड़ाया। उसे इलाज के लिए लिए जा रहे थे इस बीच उसकी मौत हो गई।थाना कैसरगंज ग्राम सभा अरई उमरी निवासी ग्राम प्रधान राजेश सिंह के खेत में एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्ते हिरण को नोच रहे थे। हिरन को कुत्तों से घिरा देख ग्राम सभा के ही निवासी अखिलेश सिंह राजेश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण जब तक हिरण को बचाते वह बुरी तरह से घायल हो चुका था। मौत की सूचना वन विभाग को दी। दरोगा शीतला यादव ने बताया कुत्तों के हमले से मृतक हिरण मादा थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।