Young Man Shot in Badaun Investigation Underway खेत से लौट रहे युवक को घेरकर मारी गोली, गंभीर, Badaun Hindi News - Hindustan
More

खेत से लौट रहे युवक को घेरकर मारी गोली, गंभीर

Badaun News - बदायूं के इस्लामनगर में एक युवक को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। युवक को दो गोलियां लगी हैं और उसकी हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह रंजिश का परिणाम है।

Wed, 27 May 2026 12:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share
खेत से लौट रहे युवक को घेरकर मारी गोली, गंभीर

बदायूं/इस्लामनगर। मंगलवार रात खेत से घर लौट रहे युवक को दो अज्ञात लोगों ने घेरकर गोली मार दी। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक को दो गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि युवक को रंजिश में गोली मारी गई या मामला कुछ और है।मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नदेरी गांव के जंगल का है। थाना क्षेत्र के लश्करपुर ओईया गांव के रहने वाले मैसाद 25 वर्ष पुत्र इगलास मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अपने खेत से घर लौट रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामपुर में बाइक सवार युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

जैसे ही वह नदेरी गांव के जंगल के पास पहुंचा, तभी दो अज्ञात युवक आए और उसे घेरकर कई राउंड फायरिंग कर दी। युवक को दो गोलियां लगी हैं, जिनमें एक गोली पीठ के ऊपरी हिस्से में और दूसरी नीचे लगी है। गंभीर हालत में मैसाद को रूदायन सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं युवक को पुरानी रंजिश के चलते तो गोली नहीं मारी गई है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।