Women Protest Against Nari Vandan Act in Azamgarh Burning Effigies of Leaders राहुल, अखिलेश, ममता का पुतला फूंका, Azamgarh Hindi News - Hindustan
More

राहुल, अखिलेश, ममता का पुतला फूंका

Azamgarh News - आजमगढ़ में जन आक्रोश महिला सम्मेलन में महिलाओं ने हरिऔध कला केंद्र से कलक्ट्रेट चौराहे तक मार्च किया। उन्होंने नारी वंदन अधिनियम का विरोध करते हुए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी का पुतला फूंका। महिलाओं ने सपा, कांग्रेस और टीएमसी के खिलाफ नारेबाजी की।

Fri, 24 April 2026 10:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share
राहुल, अखिलेश, ममता का पुतला फूंका

आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जन आक्रोश महिला सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने शुक्रवार को हरिऔध कला केंद्र से कलक्ट्रेट चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। कलक्ट्रेट चौराहे पर नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी का पुतला फूंका। महिलाओं ने सपा, कांग्रेस और टीएमसी को महिला विरोध बताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद नीलम सोनकर, वंदना सिंह, मंजू सरोज, सीता चौहान, बबीता जसरासरिया, विभा बरनवाल, अनीता पटेल, मिथिलेश पांडेय, सुमन सिंह, सुमन सिंह राजपूत, विभा सिंह, रानी चौरसिया, निधि राय, कामिनी सिंह, संगीता चौहान, जयंती राजभर, रागिनी बरनवाल आदि मौजूद रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।