Vandalism at toll plaza proved costly case filed against 25 workers ASPA and Bhim Army टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करना पड़ा भारी, आसपा और भीम आर्मी के 25 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करना पड़ा भारी, आसपा और भीम आर्मी के 25 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर जिले में स्थित मीरापुर के मुझेड़ा टोल प्लाजा पर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा और तोड़फोड़ करना भारी पड़ गया। दोनों दलों के नेता और 25 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Sat, 7 June 2025 08:28 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मीरापुर, मुजफ्फरनगर
share
टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करना पड़ा भारी, आसपा और भीम आर्मी के 25 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर जिले में स्थित मीरापुर के मुझेड़ा टोल प्लाजा पर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा और तोड़फोड़ करना भारी पड़ गया। दोनों दलों के नेता और 25 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने टोल प्लाजा मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मुझेड़ा टोल प्लाजा पर शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला प्रभारी हुमायूं सिद्दीकी व भीम आर्मी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौतम रवि के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ ने धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान जमकर हंगामा करते हुए वाहनों को टोल फ्री कर दिया गया था। टोल प्लाजा के मैनेजर आकाश चौधरी ने प्रदर्शनकारियों पर टोल प्लाजा में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपा के युवा मोर्चा के जिला प्रभारी हूमायुं सिद्दीकी व भीम आर्मी नेता गौतम रवि को हिरासत में ले लिया था जिन्हें भीड़ ने पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की करके छुड़ा लिया था।

उक्त मामलें में देर रात्रि टोल प्लाजा मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने सम्भालेहड़ा निवासी आसपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी हुमायुँ सिद्दीकी व भीम आर्मी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौतम रवि को नामजद करते हुए करीब 20 -25 अज्ञात लोगो के विरुद्ध टोल प्लाजा में तोड़ फोड़ करने ,मारपीट करने, सड़क जाम करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मीरापुर इंस्पेक्टर बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों के अलावा अन्य अज्ञात की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।