ats look out circular suspected terrorist aqib dubai passport cancel up news दुबई में बैठे आकिब पर भी एटीएस का शिकंजा, लुक आउट सर्कुलर जारी, पासपोर्ट होगा निरस्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दुबई में बैठे आकिब पर भी एटीएस का शिकंजा, लुक आउट सर्कुलर जारी, पासपोर्ट होगा निरस्त

यूपी एटीएस ने दुबई में बैठे संदिग्ध आतंकी आकिब के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है और उसका पासपोर्ट निरस्त करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। आकिब पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से भारतीय युवकों को जोड़ने का आरोप है।

Wed, 8 April 2026 12:48 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
दुबई में बैठे आकिब पर भी एटीएस का शिकंजा, लुक आउट सर्कुलर जारी, पासपोर्ट होगा निरस्त

UP News: एटीएस ने दुबई में रह रहे संदिग्ध आतंकियों के आका आकिब के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराया है। साथ ही उसके पासपोर्ट को भी निरस्त कराने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। आकिब ने ही लखनऊ से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी साकिब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य युवकों का संपर्क पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से कराया था। अब आकिब के देश में दाखिल होने पर जांच एजेंसियों को उसकी सूचना मिल सकेगी।

एके-47 के साथ वायरल वीडियो प्रकरण की जांच दोबारा शुरू

एके-47 के साथ वायरल वीडियो के मामले में पुलिस की क्लीनचिट को लेकर हुई किरकिरी के बाद बिजनौर पुलिस अब दोबारा पूरे मामले की जांच कर रही है। नांगल सोती क्षेत्र के सौफतपुर निवासी मैजूल के साथ एक वीडियो चैट में आरोपी आकिब एके-47 और हैंड ग्रेनेड जैसे हथियारों के साथ नजर आया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 23 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया था। जांच के बाद में पुलिस ने इसे खिलौना बताते हुए एफआर लगा दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी-मेरठ में ऐक्शन के बीच बरेली में बुलडोजर, 35 से ज्यादा घर-दुकान ध्वस्त

हथियारों को बताया था खिलौना

पुलिस का दावा था कि जांच के दौरान आकिब से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की गई। इसमें उसने हथियारों को खिलौना और हैंडग्रेड को परफ्यूम की बोतल बताया था। दावा किया जा रहा था कि उसने पुलिस को इन खिलौनों को खोलकर भी दिखाया था। पुलिस ने उसकी बातों को सही मानते हुए उसे क्लीनचिट दे दी थी। रविवार को नया मोड़ तब आया, जब एटीएस द्वारा हाल ही में गिरफ्तार एक संदिग्ध आतंकी ने पूछताछ में आकिब से संबंध होने की बात कही, और यह भी बताया कि आकिब ने ही उन्हें पाकिस्तान के आतंकी अबू बकर से ऑनलाइन मिलवाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बार-बार ट्रैफिक तोड़ा तो महंगा पड़ेगा, योगी कैबिनेट ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी
ये भी पढ़ें:नाव पर शराब पार्टी: ओवैसी ने उठाया सवाल, चौतरफा घिरी पुलिस का एक्शन, 2 गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक झा ने मामले में लापरवाही बरतने पर नांगलसोती के तत्कालीन थाना प्रभारी सत्येंद्र मलिक को निलंबित कर दिया, जबकि सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह को भी पद से हटा दिया था। अब पुलिस ने इस पूरे मामले की नए सिरे से दोबारा जांच शुरू कर दी है। मैजुल के संपर्क में रहे युवकों से भी पुलिस पूछताछ की जा रही है। नांगलसोती थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर का कहना है कि दोबारा जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी गहनता से जांच कर रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।