At the age of 52 a mother of 8 children divorced her husband for her boyfriend 52 साल की उम्र में इश्क! 8 बच्चों की मां ने आशिक के लिए पति को दिया तलाक, अब प्रेमी ने भी कर दिया खेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

52 साल की उम्र में इश्क! 8 बच्चों की मां ने आशिक के लिए पति को दिया तलाक, अब प्रेमी ने भी कर दिया खेल

शाहजहांपुर में आठ बच्चों की मां ने प्रेमी के खातिर पति को तलाक दे दिया। लेकिन बाद में आशिक ने भी उसे ठुकरा दिया। पीड़िता ने अब थाने में जाकर प्रेमी के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म की तहरीर दी है।

Tue, 18 March 2025 07:13 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share
52 साल की उम्र में इश्क! 8 बच्चों की मां ने आशिक के लिए पति को दिया तलाक, अब प्रेमी ने भी कर दिया खेल

यूपी के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आठ बच्चों की मां ने प्रेमी के खातिर पति को तलाक दे दिया। लेकिन बाद में आशिक ने भी उसे ठुकरा दिया। पीड़िता ने अब थाने में जाकर प्रेमी के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म की तहरीर दी है। उधर, क्षेत्र में भी ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

ये मामला जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव का है। जहां दूसरे समुदाय की 52 साल की महिला आठ बच्चों की मां है। मोहल्ले में ही उसके एक शख्स के साथ इश्क हो गया। दोनों कई सालों तक रिश्तें में रहे। प्रेमी ने शादी का वादा कर दुष्कर्म करता रहा। महिला के मुताबिक प्रेमी द्वारा शादी का वादा करने पर उसने अपने पति को तलाक दे दिया। साथ ही बच्चों को भी छोड़ दिया। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि महिला जब अपने प्रेमी के पास पहुंची तो उसने अपनाने से ही इनकार कर दिया। इससे महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने कोतवाली पहुंचकर प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसका प्रेमी बरसों से उसका शोषण कर रहा है। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर माल जेवर और घर में रखी नगदी भी ले ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरी शादी के लिए पत्नी को मरवाया? महिला को कार ने रौंदा, परिजनों ने लगाया आरोप
ये भी पढ़ें:परीक्षा देने आई छात्रा से सपा नेता ने किया रेप, जान से मारने की धमकी भी दी
ये भी पढ़ें:ताजमहल में मची अफरातफरी! अचानक आई ऐसी मुसीबत कि सैलानी जान बचाकर भागे

महिला का कहना है कि उसकी शादी प्रेमी से कराया जाए वरना वह खुदकुशी कर लेगी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस मामले में इंस्पेक्टर क्राइम रवि कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई लेकिन उसने निकाह से इनकार कर दिया। महिला के आठ बच्चों में से बड़े बेटे की उम्र 22 साल है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पति की मौत के बाद देवर ने किया दुष्कर्म

उधर, मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति की मौत के बाद देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर ससुरालियों ने उल्टा विवाहिता को ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। भोजपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।