Tourists injured after being attacked by bees at Taj Mahal Agra ताजमहल में मची अफरातफरी! अचानक आई ऐसी मुसीबत कि सैलानी और पुलिस सब जान बचाकर भागे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ताजमहल में मची अफरातफरी! अचानक आई ऐसी मुसीबत कि सैलानी और पुलिस सब जान बचाकर भागे

ताजमहल में उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने सैलानियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पर्यटक घायल हो गए और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को भी अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

Sun, 16 March 2025 09:58 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
share
ताजमहल में मची अफरातफरी! अचानक आई ऐसी मुसीबत कि सैलानी और पुलिस सब जान बचाकर भागे

आगरा स्थित ताजमहल में उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने सैलानियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पर्यटक घायल हो गए और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को भी अपनी जान बचाने के लिए दौड़ना पड़ा। दरअसल रविवार को जब तेज हवा चली तो मधुमक्खियां उड़ने लगीं और पर्यटकों पर हमला कर दिया। जिससे सभी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पिछले दिनों आर्च में मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया था। हालांकि एएसआई के अधिकारी छत्ता हटवा दिया गया। इधर रॉयल गेट पर मधुमक्खियों ने एक छत्ता और बना लिया था। रविवार को दोपहर में तेज हवा चली तो मधुमक्खी उड़ने लगी। रविवार होने के कारण ताज में काफी भीड़ थी। पर्यटक परिसर में घूम रहे थे। इधर मधुमक्खियों के अचानक हमला करने से कुछ पर्यटक घायल हो गए। डिस्पेंसरी में उनका इलाज कराया गया। ताज में मधुमक्खी का छत्ता विभाग की लापरवाही मानी जा रही है। पूर्व में भी मधुमक्खियों के हमले से पर्यटक घायल होते रहे है।

इस संबंध में ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई का कहना है कि काम लगातार चलता रहता है। मधुमक्खियों का छत्ता हटवा दिया जाएगा। बुधवार से लेकर शुक्रवार भी छत्ता हटाने का काम किया गया। हालांकि हर दिन अलग-अलग जगह पर मधुमक्खियां छत्ते बना रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहब्बत का खौफनाक अंजाम! फांसी के फंदे पर लटकी प्रेमिका, प्रेमी ने खाया जहर
ये भी पढ़ें:अयोध्या के बाद अब संभल पहुंचीं हर्षा रिछारिया, बोलीं- पत्थर फेंकने वाले…
ये भी पढ़ें:शिक्षा के नाम पर बड़ा खेल, आजमगढ़ में सिर्फ कागजों पर चलते पाये गए 219 मदरसे

प्रतापगढ़ में मधुमक्खियों ने तीन लोगों पर बोला हमला

इससे पहले प्रतापगढ़ जिले में लाला का पुरवा गांव के बाहर कुछ लोग शनिवार को खेत में काम कर रहे थे। तभी करीब के पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के डंक से 40 वर्षीय पन्ना लाल, 65 वर्षीय नन्दलाल और उसका 32 वर्षीय बेटा रविकांत जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।