Army searches for missing youths in Agra river; 13 drown during idol immersion, five bodies recovered आगरा में लापता युवकों की तलाश में सेना उतरी, प्रतिमा विसर्जन के दौरान 13 डूबे, पांच शव बरामद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आगरा में लापता युवकों की तलाश में सेना उतरी, प्रतिमा विसर्जन के दौरान 13 डूबे, पांच शव बरामद

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे 13 लोगों में से पांच के शव बरामद कर लिए गए हैं। अन्य की तलाश के लिए अब सेना भी लगा दी गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहले से लगी हुई हैं। सीएम योगी ने भी अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं। 

Fri, 3 Oct 2025 08:56 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
आगरा में लापता युवकों की तलाश में सेना उतरी, प्रतिमा विसर्जन के दौरान 13 डूबे, पांच शव बरामद

उत्तर प्रदेश के आगरा में उटंगन नदी में डूबे युवकों की तलाश के लिए अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना के स्पेशल कमांडो दो मोटर बोट के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहले से ही नदी में लोगों के निकालने में जुटी हैं। सेना टीम का साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी साथ दे रही हैं। जब तक सभी लोगों को नदी से निकाल नहीं लिया जाता, तब तक ये ऑपरेशन लगातार चलेगा। सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें रात में भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएंगी। गहरे पानी और दलदल होने की वजह से रेस्क्यू होने के दिक्कतें आ रही हैं।

आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक के मुताबिक 13 लोग उटंगन नदी में डूबे हैं जिसमें से पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। अब तक गगन, ओमपाल, मनोज, अभिषेक और भगवती के शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक व्यक्ति विष्णु को बचा लिया गया था जो अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है।

आगरा में सेना उतरी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजा सायरन, रेलवे स्टेशन पर NSG कमांडो ने संभाला मोर्चा, मॉक ड्रिल से परखी तैयारी

दो अक्टूबर को करीब एक बजे खुशियांपुर के रहने वाले लोग उटंगन नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गए थे उसी दौरान दो युवक पानी में डूब गए। दोनों युवकों को बचाने की कोशिश में एक एक कर के 13 लोग डूब गए। आगरा में हुई दुखद घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

झेलना पड़ा आक्रोश

लापता लोगों का सुराग न मिलने पर शुक्रवार सुबह लोगों को धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ऊंटगिरि व कागारौल चौराहे पर जाम लगा दिया और मौके पर पहुंचे एसडीएम की गाड़ी पर पथराव कर दिया। उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को काबू किया। यही नहीं गांव डूंगरवाला में उटंगन नदी के पास बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे फतेहपुरसीकरी के सांसद राज कुमार चाहर को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।