another arrest in codeine laced syrup case vinod agarwal arrested from haryana कोडीनयुक्त सिरप केस में एक और गिरफ्तारी, हरियाणा से पकड़ा गया विनोद अग्रवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कोडीनयुक्त सिरप केस में एक और गिरफ्तारी, हरियाणा से पकड़ा गया विनोद अग्रवाल

विनोद अग्रवाल को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। विनोद पर उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत 12 राज्यों में 65 से ज्यादा फर्जी फर्में बनाकर सिरप बेचने का आरोप है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया जाएगा। क्राइम ब्रांच विनोद अग्रवाल के बेटे समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Sun, 25 Jan 2026 11:44 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
कोडीनयुक्त सिरप केस में एक और गिरफ्तारी, हरियाणा से पकड़ा गया विनोद अग्रवाल

कोडीनयुक्त सीरप और नशीली दवाएं बेचने के आरोपित 50 हजार के इनामिया विनोद अग्रवाल को कानपुर क्राइम ब्रांच और कलक्टरगंज पुलिस ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उस पर उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत 12 राज्यों में 65 से ज्यादा फर्जी फर्में बनाकर सिरप बेचने का आरोप है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोमवार को कानपुर लाया जाएगा। क्राइम ब्रांच विनोद अग्रवाल के बेटे समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

औषधि लाइसेंस की आड़ में एनडीपीएस श्रेणी से संबंधित कोडीनयुक्त सिरप व नशीली दवाएं खरीदने और बेचने वाली फर्मों के खिलाफ औषधि निरीक्षक ने दो माह के भीतर कलक्टरगंज थाने में चार, रायपुरवा, कल्याणपुर, हनुमंत विहार थाने में एक-एक मुकदमे कराए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कफ सिरप के आरोपी आलोक की कोठी के लिए करोड़ों कहां से आए? पत्नी से ED की पूछताछ

इसमें अग्रवाल ब्रदर्स के संचालक फीलखाना के पटकापुर के विनोद अग्रवाल, उसके बेटे शिवम अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, मंजू शर्मा, अभिषेक शर्मा, वेद प्रकाश शिवहरे, सुमित केसरवानी समेत कई आरोपी हैं। पूरे प्रकरण की जांच एसआइटी कर रही है। हालांकि पहले थानों से भी विवेचना की जा रही थी, जो एक सप्ताह पहले क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। कलक्टरगंज थानाध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि विनोद अग्रवाल की अग्रवाल ब्रदर्स की लगभग 65 फर्में फर्जी बताई जा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कफ सिरप के आरोपी आलोक की कोठी के लिए करोड़ों कहां से आए? पत्नी से ED की पूछताछ

क्या बोली पुलिस

डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि विनोद अग्रवाल पर औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय व भंडारण करने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध औषधियों का माल भेजने और कूटरचित दस्तावेज बनाने का आरोप है। उसे साइबर टीम की मदद से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के दादू की कोठी आजाद चौक से गिरफ्तार किया गया है। उसके बेटे समेत अन्य आरोपितों की तलाश में टीम लगी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।