Angry woman vandalises police chowki after not getting a hearing in Hapur video viral VIDEO: पुलिस चौकी में महिला का तांडव, दारोगा की तोड़ी कुर्सी, फेंके गमले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: पुलिस चौकी में महिला का तांडव, दारोगा की तोड़ी कुर्सी, फेंके गमले

हापुड़ में पड़ोसियों से हुए विवाद में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए एक महिला का गुस्सा बुधवार को मेरठ गेट पुलिस चौकी में फूट पड़ा। महिला ने मेरठ गेट पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया और दारोगा की कुर्सी समेत चौकी का सामान तोड़ दिया।

Wed, 11 March 2026 01:29 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
VIDEO: पुलिस चौकी में महिला का तांडव, दारोगा की तोड़ी कुर्सी, फेंके गमले

Hapur News: यूपी के हापुड़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पड़ोसियों से हुए विवाद में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए एक महिला का गुस्सा बुधवार को मेरठ गेट पुलिस चौकी में फूट पड़ा। महिला ने मेरठ गेट पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया और दारोगा की कुर्सी समेत चौकी का सामान तोड़ दिया। महिला के हंगामे से चौकी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने महिला को शांत कराकर उसकी समस्या का समाधान किया। पुलिस का दावा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार भी है। वहीं इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, हालांकि हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माता निवासी एक महिला का अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर मेरठ गेट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की गई थी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और आरोपी पक्ष से मिलकर वापस लौट आई। उसने इसके बाद दो बार चौकी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी से शादी की ऐसी जिद...हाईटेंशन पोल पर चढ़कर प्रेमिका ने काटा बवाल

पुलिसकर्मियों के हंसने पर बढ़ा महिला का गुस्सा

इससे नाराज होकर महिला बुधवार को मेरठ गेट चौकी पहुंच गई और पुलिसकर्मियों से शिकायत का समाधान कराने की मांग करने लगी। बताया गया कि महिला पहले पुलिसकर्मियों से बहस करती रही और अपनी नाराजगी जताते हुए चौकी परिसर में झाड़ू लगाने लगी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के हंसने पर महिला का गुस्सा और भड़क गया। इसके बाद महिला ने चौकी में रखा सामान उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। आक्रोशित महिला ने गमले और बेंच उठाकर फेंक दिए तथा चौकी प्रभारी की कुर्सी जमीन पर पटक-पटक कर तोड़ डाली। चौकी में हो रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फौजी की मौत के बाद जाट बटालियन ने निभाया फर्ज, बेटी की शादी में किया कन्यादान

पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को शांत कराया। इसके बाद उसकी शिकायत पर दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद का समाधान कराया गया। महिला के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि महिला की समस्या का समाधान करा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार भी है। मामले की जांच कराई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।