
लखनऊ में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का इतिहास डरा-धमकाकर या लालच देकर पार्टियों को तोड़ने का रहा है, लेकिन सपा पर इसका कोई असर नहीं होने वाला।

10 जून को ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर अमेरिकी नौसेना के हमले में चालक दल के सदस्यों में शामिल शिवानंद चौरसिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। शिवानंद का शव बुधवार की शाम गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही मातम छा गया। लोगों में अमेरिका के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला।

भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट कर्नल मनीषा तिवारी ने एम्स थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी जासूसी की जा रही है। उन्हें शक है कि पिछले डेढ़ साल से उन पर निगरानी रखी जा रही है। यही नहीं कुछ गोपनीय दस्तावेजों की चोरी का भी उन्होंने शक जाहिर किया है। पुलिस ने इन आरोपों पर जांच शुरू कर दी है।

यूपी के बैंक में गिरवी रख गया ग्राहकों के 96 पैकेट सोना गायब हो गया है। इस गबन के मामले में बैंक मैनेजर समेत तीन अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गाजीपुर के पान दुकानदार की आत्महत्या के केस में बिजली विभाग के जेई, दरोगा और सिपाही पर एफआईआर दर्ज हो गई है। मरने से पहले दुकानदार ने दो लाइन का सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने बिजली विभाग पर परेशान करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को DM अनुपम शुक्ला ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की थी।

अलीगढ़ के प्रसिद्ध कालरा स्पोर्ट्स के मालिक 79 वर्षीय सुभाष चंद्र कालरा हरिओम नगर में दोमंजिला मकान में रहते थे। घर में भरे धुएं से दम घुटने के चलते मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त वह घर में अकेले थे। फायर ब्रिगेड की टीम शुरुआती जांच पड़ताल में शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह मान रही है।

यूपी के हमीरपुर में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतार दिया। मामूली बात से शुरू हुई कहासुनी में बेटा इस कदर बौखलाया कि पिता को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

यूपी के कानपुर में AI वाली सुंदर बीवी का सपना दिखाकर 1700 लोगों से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। यहां पुलिस फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाने का रैकेट सामने आया है।

अयोध्या राममंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी तीन दिन से पूछताछ कर रही है। हर दिन सात से आठ घंटे राम जन्मभूमि में अधिकारियों की मौजूदगी रहती है। इन दिनों जितने भी आरोप मीडिया द्वारा सार्वजनिक हुए हैं उन्हें SIT के अधिकारियों ने आधार बनाया है। प्रारंभिक जांच की प्रक्रिया उसी संबंध में शुरू की गई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य का सफर आसान हुआ। लखनऊ से हर हफ्ते दोनों धार्मिक स्थलों के लिए साप्ताहिक बस सेवा शुरू किया है।

कोडिन कफ सिरप मामले में यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई की है। दुबई में बैठे मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उसके दोनों साथियों को एसटीएफ ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।

अमरोहा में चोरी के शक में ग्रामीणों ने जीजा और साले को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा। रात भर हुई पिटाई से दोनों लहूलुहान हो गए। दोनों की पिटाई का वीडियो देखकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस का कहना है कि गुंडा एक्ट के एक आरोपी ने फतेहपुर की बहुआ पुलिस चौकी में घुसकर जमकर गुंडई की। पुलिस यहां तक कह रही है कि आरोपी और उसके एक साथी ने चौकी में उनके साथ मारपीट तक की। यही नहीं उन्हें फंसाने के इरादे से अपना सिर दीवार पर पटकने लगा। आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया जबकि उसका साथी भाग गया।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में रिश्वतखोरी के आरोपों में 2 अधिशासी अधिकरियों पर योगी सरकार ने ऐक्शन लिया हे। योगी सरकार ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच शुरू हो गई है।

Ram Mandir News: समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस की SIT जांच को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट से जांच की अपील की है। सपा नेता पवन पांडेय ने कहा कि जो अफसर खुद जांच के घेरे में हैं, वो क्या जांच करेंगे।