अमरोहा के 25 गांवों से होकर गुजर रहा गंगा एक्सप्रेसवे, जिले में मंगरौला से होगी एंट्री
Amroha News - गंगा एक्सप्रेसवे 29 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, जो मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला है। यह एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा है और 12 जिलों से होकर गुजरता है। अमरोहा के 25 गांवों से होते हुए, यह सफर केवल 6 घंटे में पूरा होगा। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है।

अमरोहा/हसनपुर, हिटी। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर आगामी 29 अप्रैल से सफर शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजर रहे 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे से मेरठ से प्रयागराज का सफर महज छह घंटे में हो सकेगा।एक्सप्रेसवे अमरोहा की हसनपुर तहसील क्षेत्र के 25 गांवों से होकर गुजर रहा है। जिले में मंगरौला से एक्सप्रेसवे पर एंट्री होगी।जिले में 23.60 किमी लंबाई के एक्सप्रेसवे के लिए 2467 किसानों की 315.761 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई थी। प्रभावित सभी किसानों को कुल 236.19 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। जिले में एक मात्र प्वाइंट मंगरौला के नजदीक से गंगा एक्सप्रेसवे पर एंट्री होगी।
यहां सीसीटीवी व अत्याधुनिक कैमरों से लैस एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनकर तैयार हो चुके हैं। यूपीडा के अधिकारियों द्वारा मार्च माह में किए गए ट्रायल में रूखालू के नजदीक बने टोल बूथ के सेंसर समेत अन्य सभी व्यवस्था सही मिली थीं। यूपीडा के एक्सईएन राकेश कुमार मोगा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर कार व हल्के वाहनों की 120 जबकि ट्रक व भारी वाहनों की गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा रखी गई है।अमरोहा जनपद के इन गांवों से होकर गुजर रहा एक्सप्रेसवेहसनपुर। अकबरपुर शर्की, कुआडाली, पंडका, चक गुलाम अंबिया, सकतपुर-करनपुर, मिर्जापुर डूंगर, गारवपुर उर्फ रूस्तमपुर, पिपलौती खुर्द, पिपलौती मुस्तकम, रूखालू, सिकरौली, मंगरौला, दौलतपुर कला, सुमाठेर, तरारा, मकनपुर शर्की, सांपा, उझारी व पाइंदापुर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन