Amjad carrying a reward of Rs 1 lakh, killed in Muzaffarnagar; Inspector and constable injured in indiscriminate firing मुजफ्फरनगर में 50000 का इनामी अमजद ढेर, ताबड़तोड़ फायरिंग में दारोगा-सिपाही घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरनगर में 50000 का इनामी अमजद ढेर, ताबड़तोड़ फायरिंग में दारोगा-सिपाही घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वेस्ट यूपी और दिल्ली-एनसीआर में आतंक का पर्याय बन चुके 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। फायरिंग में दारोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं।

Thu, 12 Feb 2026 08:20 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
मुजफ्फरनगर में 50000 का इनामी अमजद ढेर, ताबड़तोड़ फायरिंग में दारोगा-सिपाही घायल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एनकाउंटर में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमजद मारा गया है। अमजद पर लूट, हत्या और डकैती जैसे जघन्य अपराधों के लगभग 40 मुकदमे दर्ज थे। बदमाशों की गोलियां एसपी देहात की गाड़ी और पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगीं। इससे दारोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं। घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के विज्ञानी रोड पर हुई है। बदमाश के पास से कारबाइन और पिस्टल बरामद हुई है। यूपी के विभिन्न जिलों के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड पुलिस को भी अमजद की तलाश थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी अमजद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इस इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी। जैसे ही बाइक सवार संदिग्ध बदमाश पुलिस के पास पहुंचे, टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने भागने के बजाय पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुख्तार अंसारी के बेटों अब्बास और उमर को हाईकोर्ट से राहत, केस के ट्रायल पर रोक

एसपी की गाड़ी पर लगीं गोलियां, बाल-बाल बचे अधिकारी

जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में एसपी देहात आदित्य बंसल की गाड़ी पर गोलियां लगीं। गनीमत रही कि गोली खिड़की और बॉडी पर लगी, जिससे अधिकारी सुरक्षित रहे। वहीं, कुछ गोलियां पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगीं। इस मुठभेड़ में दारोगा संदीप और सिपाही असफाक घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘एक बार घटना, दो बार संयोग, तीन बार दुश्मन की कार्रवाई’, पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त

बरामद हुई घातक कारबाइन और पिस्टल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमजद को कई गोलियां लगीं और वह वहीं ढेर हो गया। हालांकि, उसका एक शातिर साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, एक घातक कारबाइन और एक पिस्टल बरामद की है। अमजद यूपी के साथ ही पड़ोसी राज्यों दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा में भी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला बैंककर्मियों की लड़ाई ‘ठाकुर’ और ‘ब्राह्मण’ पर आई; एक दूसरे पर वीडियो वार

40 मुकदमों का 'काला इतिहास'

मारा गया बदमाश अमजद अंतरराज्यीय गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उस पर लूट और डकैती के दर्जनों केस दर्ज थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमजद का मारा जाना अपराध जगत के लिए एक बड़ा झटका है। फिलहाल, फरार बदमाश की तलाश में जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिले की सीमाओं पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और जल्द ही दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।