Amit Shah give UP Police Selected Candidates recruitment Letter with Yogi Adityanath अमित शाह ने सिपाही भर्ती चयनितों को दिए नियुक्ति पत्र, योगी बोले- जितना पसीना बहेगा, खून उतना कम बहेगा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अमित शाह ने सिपाही भर्ती चयनितों को दिए नियुक्ति पत्र, योगी बोले- जितना पसीना बहेगा, खून उतना कम बहेगा

यूपी पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र आज बांटे गए। लखनऊ के डिफेंस एक्सपो स्थल पर नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

Sun, 15 June 2025 01:56 PMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
अमित शाह ने सिपाही भर्ती चयनितों को दिए नियुक्ति पत्र, योगी बोले- जितना पसीना बहेगा, खून उतना कम बहेगा

यूपी पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र आज बांटे गए। लखनऊ के डिफेंस एक्सपो स्थल पर नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस आयोजन में सभी सफल रहे 60244 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 15 अभ्यर्थियों को अमित शाह और सीएम योगी ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह आयोजन हुआ।

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि गरीब से गरीब परिवार का बेटा भी इस पुलिस भर्ती में शामिल हुआ। वे भी सिपाही बनकर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा में योगदान दे पाएंगे। याद रखना ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, खून उतना कम बहेगा। वहीं इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में कुछ साल यहां की कानून न्यवस्था बिगड़ी। फिर योगी आदित्यनाथ सीएम बने और यहां पर फिर कानून का राज स्थापित है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तीन साल बाद तक यूपी में बदलाव नहीं हुआ। लेकिन योगी सरकार बनने के बाद यहां काफी बदलाव हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Top News: 60244 कांस्टेबलों को मिले नियुक्ति पत्र, CM योगी ने किया ये आह्वान

उन्होंने कहा कि आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा, न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबको चयनित किया गया। इसमें 12 हजार से अधिक बच्चियां है। आज बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान, तेज, आत्मसंतुष्टि देखकर काफी सुकून मिला। आज आपको भरोसे के साथ कह रहे हैं जब 2047 में हमारा देश सबसे ऊपर होगा। इसमें यूपी का अहम योगदान होगा।

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर सिपाहियों की भर्ती परीक्षा पहली बार हुई है। इसमें सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद 16 जून से इनकी हाईटेक ट्रेनिंग शुरू होनी है। यह ट्रेनिंग भी कई मायनों में अलग होगी। इन सभी को विशेष किट देने के अलावा इनके रहने और खाने का इंतजाम भी पहले से बेहतर होगा।

एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में पहुंचे सीएम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यूपी की राजधानी लखनऊ में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक ने भी उनका स्वागत किया। इनके अलावा मंत्री, सांसद, विधायक आदि एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।