up top news today 15 june police appointment letter distribution uttarakhand helicopter accident amit shah cm yogi UP Top News Today: गृह मंत्री अमित शाह के हाथों 60244 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र, योगी ने किया ये आह्वान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Top News Today: गृह मंत्री अमित शाह के हाथों 60244 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र, योगी ने किया ये आह्वान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उधर, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में बिजनौर की रहने वाली नानी और नातिन की मौत हो गई।

Sun, 15 June 2025 02:48 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Top News Today: गृह मंत्री अमित शाह के हाथों 60244 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र, योगी ने किया ये आह्वान

UP Top News Today 15 June 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि न खर्ची, न पर्ची, न जाति, न भ्रष्टाचार बल्कि सिर्फ योग्यता के आधार पर यूपी पुलिस की यह भर्ती हुई है। यह उत्तर प्रदेश शासन की बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 60,244 पुलिसकर्मियों की भर्ती एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री मोदी के देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के कार्यकाल ने नए भारत के रूप में प्रत्येक भारतीय के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। पिछले 8 वर्षों में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि परीक्षा की सूचिता और पारदर्शिता क्या हो सकती है।

उधर, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में बिजनौर की रहने वाली नानी और नातिन की मौत हो गई। शनिवार को केदारनाथ धाम जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में बिजनौर के नगीना निवासी विनोद देवी(उम्र 66 वर्ष) पत्नी धर्मपाल सिंह और उनकी नातिन तुष्टि(उम्र-19 वर्ष) पुत्री अतुल विक्रम भी सवार थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही विनोद देवी के परिवारीजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। सुबह-सुबह आई इस खबर ने परिवारीजनों को सन्न कर दिया। घर में कोहराम मच गया है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

हेलिकॉप्टर क्रैश में यूपी की नानी-नातिन की भी मौत, केदारनाथ से लौट रहा था परिवार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में यूपी के बिजनौर की रहने वाली नानी-नातिन की भी दर्दनाक मौत हो गई। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, दर्दनाक हादसे में सातों लोगों की मौत हो गई। रविवार अलसुबह, यह हेलिकॉप्टर केदारनाथ रूट पर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा था।

खर्ची न पर्ची, सिर्फ योग्यता से…नियुक्ति पत्र सौंप सिपाहियों से बोले अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में उत्तर प्रदेश पुलिस के नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रहे। इस मौके पर नवचयनित सिपाहियों को शुभकामनाएं देते हुए गृह मंत्री ने उनकी नियुक्ति को प्रदेश शासन की बड़ी उपलब्धि बताया। कुल 60244 चयनित सिपाहियों को आज जॉइनिंग लेटर मिले हैं।

तौकीर रजा के गिरफ्तारी देने के ऐलान पर प्रशासन सतर्क, घर के आसपास फोर्स तैनात

यूपी के बरेली में इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख तौकीर रजा ने रविवार को गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। इसके देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह से अलर्ट मोड में है। तौकीर रजा के घर के आसपास फोर्स तैनात है। प्रशासन ने किसी तरह के मार्च या धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

5 साल की बच्ची से पिता के दोस्त ने की हैवानियत, चीखें सुन दौड़ते पहुंचे पड़ोसी

गोरखपुर के गीडा इलाके में पांच साल की एक बच्ची के साथ शनिवार को हैवानियत का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने अपने 55 वर्षीय दोस्त पर भरोसा कर कुछ देर के लिए उसे बच्चों की देखभाल के लिए घर पर छोड़ा था। इस बीच उसने इस घटना को अंजाम दिया। बच्ची के चीखने पर पड़ोसी पहुंचे तो खून से लथपथ बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी।

फर्रुखाबाद में बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत, 6 पुलिस वाले घायल; जा रहे थे लखनऊ

फर्रुखाबाद में पुलिसवालों की बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये पुलिस वाले रविवार को लखनऊ में आयोजित नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओडिशा नक्सली हमले में शहीद का पार्थिव शरीर कुशीनगर पहुंचा

ओडिशा में नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ जवान सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को कुशीनगर लाया गया। उनका शव एयर बस से पहले गोरखपुर एयरपोर्ट लाया गया है। जहां से बाइक रैली के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए शव को सत्यवान के कुशीनगर स्थित पैतृक गांव लाया गया। सत्यवान सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उनके गांव में उमड़ पड़ा।

UP Weather: यूपी में आज आंधी-बारिश के आसार, गर्म हवा के थपेड़ों से मिलेगी राहत

तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के बीच यूपीवालों के लिए राहत की खबर है। आज से मौसम बदलने के साथ राहत की रिमझिम शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। यूपी के ज्यादातर जिलों में कल से बारिश के आसार हैं।

5 साल की बच्ची से पिता के दोस्त ने की हैवानियत, चीखें सुन दौड़ते पहुंचे पड़ोसी

गोरखपुर के गीडा इलाके में पांच साल की एक बच्ची के साथ शनिवार को हैवानियत का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने अपने 55 वर्षीय दोस्त पर भरोसा कर कुछ देर के लिए उसे बच्चों की देखभाल के लिए घर पर छोड़ा था। इस बीच उसने इस घटना को अंजाम दिया। बच्ची के चीखने पर पड़ोसी पहुंचे तो खून से लथपथ बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी।

गूगल मैप से चलते-चलते निर्माणाधीन बाईपास पर गड्ढे में गिरी कार, 4 घायल

महाराजगंज में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण और फ्लाईओवर ब्रिज बनाने के दौरान कार्यदायी संस्था की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। भैया फरेंदा ब्रिज पर हुए हादसे के बाद अब कोल्हुई थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के पास एक वैगन आर कार गड्ढे में जा गिरी। हालांकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।

समधन से अफेयर में हैवानियत! पति ने पत्नी को जलाया; बेटी बोली-पापा का मेरी सास…

अलीगढ़ में एक शख्स पर अपनी समधन से अफेयर में हैवानियत पर उतर आने का आरोप लगा है। जिले के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के धनीपुर इलाके में शनिवार को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

लखनऊ में अब तक 29 कोरोना पॉजिटिव, जानें कितने दिन में ठीक हो रहे मरीज?

कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। राजधानी लखनऊ में अब तक 29 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 11 मरीज वायरस को मात दे चुके हैं। 18 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि होम आईसोलेशन मरीजों की सेहत की निगरानी की जा रही है।

फिर विवादों में तेज प्रताप, काशी में इस काम पर सख्त हुआ विश्वनाथ मंदिर प्रशासन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे और खुद बिहार के मंत्री रहे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। यह विवाद उनके द्वारा काशी विश्वनाथ धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बनाने को लेकर खड़ा हुआ है। तेजप्रताप शुक्रवार को यहां पहुंचे थे और दर्शन के बाद उन्होंने धाम परिसर में रील बनाई थी।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।