
यूपी में लखनऊ समेत कई जिलों में सीबीआई की छापेमारी जारी है। अमेठी के बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े मामले में लखनऊ, प्रतापगढ़, अयोध्या, अमेठी और कुशीनगर में छापेमारी की जा रही है। वित्त लेखाधिकारी कार्यालय में करोड़ों का घोटाला होने के आरोप के चलते हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई जांच कर रही है।

UP Panchayat Chunav Voter List: यूपी के अमेठी जिले की पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से स्मृति ईरानी का नाम ही गायब है। पंचायत चुनाव की जारी वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं होने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर मंगलवार की रात हमले की कोशिश की गई। घर के बाहर पहुंचकर कुछ लोगों ने गाली-गलौच की और हथियार लहराते हुुए परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

18 मई, सोमवार: अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र में सुलतानपुर से प्रयागराज जा रही यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने इंजन से धुआं उठता देख तुरंत बस रोककर सभी 42 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि कई यात्रियों का सामान आग में जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का 20 मई को Amethi दौरा प्रस्तावित है। वो कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करने की भी संभावना है।

अमेठी के आयुष पांडेय ने UPPCS 2024 में 10वीं रैंक हासिल कर SDM बनने का सपना पूरा किया। पिता की मौत, आर्थिक मुश्किलों और संघर्षों के बीच मां के त्याग और अपनी मेहनत से उन्होंने सफलता हासिल की।

लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला द्वारा भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद विभाग ने पहला बड़ा ऐक्शन लिया है। गणना कार्यालय में तैनात एक दारोगा और हेड कांस्टेबल समेत 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। खेत की ओर गई 25 वर्षीय युवती से दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपियों ने मारापीटा भी।

अमेठी में भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज धूल भरी आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। लोगों को राहत मिली, लेकिन गेहूं की अधूरी मड़ाई वाले किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है।

सोमवार की भोर संग्रामपुर थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की है।

अमेठी में गुरुवार की रात लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर शुकुल बाजार रेलवे अंडरपास के पास एक महिला अपने दो छोटे बच्चों को लेकर संदिग्ध हालत में शटल एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन से कटकर तीनों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जगदीशपुर बस स्टेशन पर हाईटेक सुविधाएं होंगी। यूपी सरकार ने इसके कायाकल्प के लिए 25 करोड़ रुपए की भारी भरकम धनराशि मंजूर किया है।

सोमवार को लखनऊ से सुल्तानपुर एक निजी कार्यक्रम में जाते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुसाफिरखाना में सपा नेता सिंधुजीत सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अखिलेश ने केंद्र, प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. महिला आरक्षण के मुद्दे पर क्या बोले, सुनिए

कानपुर पुलिस लाइन में तैनात अमेठी के आशीष ने पीसीएस-2024 के परिणाम में 41वीं रैंक पाई है। आशीष सिपाही से अब कामर्शियल टैक्स ऑफिसर बनेगा। आशीष को विभाग के अफसरों ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया है।

अमेठी जिले में इन दिनों सड़कों और प्रमुख स्थानों पर लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, एक पोस्टर पर अखिलेश का ल्यारी राज और दूसरी और सीएम योगी की तस्वीर के साथ धुरंधर सीएम लिखा हुआ है। ये होर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गुजरी मालती नदी पर अमटाही-शंकरगढ़ मार्ग पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके बन जाने से 20 ग्राम पंचायतों की हजारों की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी और 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने से बचत होगी।

यूपी में अमेठी जिले में 14 अधिकारियों पर डीएम ने तगड़ा ऐक्शन लिया। डीएम ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में जनपद की विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

यूपी के अमेठी में पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर कर एक इनामी बदमाश को पकड़ा है। पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। बताया जा रहा है कि मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की भोर मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।

यूपी में योगी सरकार ने अमेठी और हरदोई के तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी बर्खास्त दिया है। योगी सरकार ने वित्तीय अनियमितता व घूसखोरी के आरोप में ऐक्शन लिया है।

गौ हत्या के विरुद्ध यात्रा लेकर वाराणसी से निकले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का गौरीगंज पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।