Actor Shreyas Talpade embroiled in multi-crore scam; FIR filed on court's direction करोड़ों के गोलमाल में फंसे एक्टर श्रेयस तलपड़े, कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

करोड़ों के गोलमाल में फंसे एक्टर श्रेयस तलपड़े, कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर

यूपी के विभिन्न जिलों में बैंक खोलकर करोड़ों का गोलमाल करने के मामले में फिल्म स्टार श्रेयस तलपड़े फंस गए हैं। गोलमाल में कोर्ट के निर्देश पर श्रेयस तलपड़े सहित 12 के खिलाफ मैनपुरी में एफआईआर दर्ज की गई है।

Wed, 11 Feb 2026 06:18 AMYogesh Yadav भोगांव (मैनपुरी)
share
करोड़ों के गोलमाल में फंसे एक्टर श्रेयस तलपड़े, कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर

महाराष्ट्र के सागा ग्रुप द्वारा प्रदेश भर में खोली गई बैंक शाखाओं द्वारा करोड़ों की धोखाधड़ी की गई। आगरा मंडल के विभिन्न जिलों में खोली गई बैंकों की शाखाएं बंद हो गईं और कर्मचारी करोड़ों का गोलमाल करके भाग निकले। अकेले मैनपुरी में 30 करोड़ से अधिक का घपला किया गया। इस गोलमाल में फिल्म स्टार श्रेयस तलपड़े फंस गए हैं। कोर्ट के निर्देश पर भोगांव कोतवाली में श्रेयस्थ तलपड़े सहित 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

कस्बा भिगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी विकास तिवारी सहिंत 14 लोगों ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायत की कि सागा ग्रुप के संचालक समीर अग्रवाल और उनकी पत्नी सानिया अग्रवाल निवासी नवी मुंबई महाराष्ट्र की संचालित एलयूसीसी बैंक की शाखा वर्ष 2015 में खोली गई थी। इस बैंक में उसके साथ सैकड़ों लोगों ने निवेश किया। बैंक में निवेश किए गए धन को वापस मांगने पर समीर अग्रवाल ने जमा धनराशि वापस न करने की बात कहते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कफ सिरप पिलाते ही मासूम की हालत बिगड़ी, कुछ देर बाद मौत से मचा हड़कंप

पीड़ितों ने जब दबाव बनाया तो नवंबर 2024 में बैंक कस्बा से भाग गई। जबकि निवेशित की गई धनराशि के सारे प्रपत्र जमाकर्ताओं के पास है। करोड़ों रुपये फंसने और बैंक के भागने पर पीड़ित परेशान हो गए। पीड़ित ने समीर अग्रवाल सहित अन्य द्वारा किए गए फ्राड की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भोगांव पुलिस को तहरीर दी गई। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी 2.0 सरकार का आज आखिरी बजट, इन योजनाओं और क्षेत्रों पर जोर की उम्मीद

पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली में आरोपी समीर अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, आरके सेट्टी फंड मैनेजर, संजय मुदगिल, शबाब हुसैन, फिल्म एक्टर श्रेयस तलपड़े, नरेंद्र नेगी, पंकज अग्रवाल, सुप्रिया, अनुज जैन, अजय श्रीवास्तव, अरविंद त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका के साथ मॉल में घूम रहा था पति, सामने आ गई पत्नी, बाल नोंचकर मारपीट

देश के विभिन्न राज्यों में खोली गई थी शाखाएं

सांगा ग्रुप की एलयूसीसी बैंक सरकारी बैंकों की तरह मैनपुरी में काम करती थी। जिससे ग्राहकों को भरोसा हो गया था और वह बैंक की विभिन्न योजनाओं का शिकार होकर अपनी जमा पूंजी जमा करने लगे थे। बताया गया है कि उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी इस बैंक के जरिए धोखाधड़ी की गई। बैंक आरबीआई के अधीन थी इसलिए लोग यकीन करके पैसे जमा कर रहे थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।