Akhilesh Yadav was seen those wanted cough syrup case Deputy CM Brajesh Pathak arrived with photographs कफ सिरप घोटाले के वांछितों के साथ दिखे अखिलेश यादव! फोटो लेकर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कफ सिरप घोटाले के वांछितों के साथ दिखे अखिलेश यादव! फोटो लेकर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा मुखिया के दाएं और बाएं खड़े कफ सिरप में वांछित लोगों से क्या रिश्ते हें? इसे स्पष्ट करें। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।  

Fri, 19 Dec 2025 04:48 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
कफ सिरप घोटाले के वांछितों के साथ दिखे अखिलेश यादव! फोटो लेकर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

कोडीन कफ सिरप मामले में शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नया खुलासा किया है। कफ सिरप में वांछित लोगों के समाजवादी पार्टी के मुखिया के तस्वीर मीडिया से साझा की। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा मुखिया के दाएं और बाएं खड़े कफ सिरप में वांछित लोगों से क्या रिश्ते हें? इसे स्पष्ट करें। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। सपा कफ सिरप के वांछितों को क्यों सम्मान देने का काम कर रही है? ये लोग प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं। ये समूह सपा के सदस्य हैं। इनका पालन पोषण सपा ने किया है।

सपा अपना पाप सरकार पर मढ़ रही

उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना पाप सरकार पर मड़ रही है। सरकार कफ सिरप मामले की निष्पक्ष जांच करा रही है। जल्द ही जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

भ्रष्टाचार पर किया प्रहार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लगातार प्रदेश को वन डिस्टिक वन माफिया, भ्रष्टाचार, कदाचार, गुंडागर्दी की ओर धकेलने वाले सपा के लोग अपने गिरेबान में झांक कर देखें। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ निष्पक्ष जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सपा से जुड़े हैं कोडीन कफ सिरप मामले में पकड़े गए लोगों के तार: सीएम

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार को लेकर राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि मामले की जांच जारी है और अब तक जितने भी लोग पकड़े गए हैं, उनके तार सपा से जुड़े हुए हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले विधान भवन में प्रवेश के दौरान पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'हमारी जांच जारी है और अभी तक जितने लोग पकड़े गए हैं, उनके तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।' सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'उनके बारे में बस यही कहूंगा-'यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा।' योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''माफियाओं के साथ इनकी (अखिलेश यादव) भी तस्वीरें हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंद मकान में सिलेंडर फटा; धमाके से टीनशेड उड़ी, पड़ोसी के घरों में आई दरारें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'माननीय' पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जताई आपत्ति, कहा-अफसरों के लिए नहीं है ये शब्द
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।