akhilesh yadav takes dig at cm yogi singapore visit and share photo रुखसती साल में सैर-ए-तजुर्बे; पानी की फटी टंकी दिखाकर अखिलेश का CM योगी के सिंगापुर दौरे पर तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रुखसती साल में सैर-ए-तजुर्बे; पानी की फटी टंकी दिखाकर अखिलेश का CM योगी के सिंगापुर दौरे पर तंज

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के सिंगापुर दौरे पर तंज कसते हुए टूटी पानी की टंकी और एंबेलम मेरलीयन की तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि इनके राज में तो सिर्फ पानी फटी टंकियों से ही निकलता है।

Mon, 23 Feb 2026 01:34 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
रुखसती साल में सैर-ए-तजुर्बे; पानी की फटी टंकी दिखाकर अखिलेश का CM योगी के सिंगापुर दौरे पर तंज

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरे पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीरें साझा कर मुख्यमंत्री पर तंज कसा। एक फोटो में टूटी हुई पानी की टंकी से तेज धार में पानी बहता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर सिंगापुर के प्रसिद्ध प्रतीक मेरलीयन (Merlion) की है, जो वहां की पहचान और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि मुख्यमंत्री जब ‘माधुर्य-प्रवास’ पर सिंगापुर जा रहे हैं तो वहां यह भी देख लें कि जलधारा कितनी सुंदर और व्यवस्थित हो सकती है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके शासन में तो पानी की धारा सिर्फ फटी टंकियों या पाइपों से ही निकलती नजर आती है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जब सिंगापुर की व्यवस्थाएं देखेंगे तो उनकी आंखें खुल जाएंगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार विकास के कार्य उल्टे तरीके से कर रही है और चुनाव से पहले के इस दौर में विदेश दौरा करना राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा अपने ही विधायकों को बचा ले तो बड़ी बात, केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर पलटवार
ये भी पढ़ें:100 MLA लाओ और CM बन जाओ, योगी विदेश गए तो अखिलेश ने कसा तंज; किसे दिया ये ऑफर?

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय सिंगापुर दौरे पर हैं। इस दौरान वे वहां के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। 25 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरे को राज्य में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार सृजन की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे और इसके बाद जापान के दौरे पर रवाना होंगे। सिंगापुर दौरे के पहले दिन सीएम योगी ने वहां की अग्रणी निवेश कंपनी टेमासेक के चेयरमैन टियो ची हीयान (Teo Chee Hean) और उनकी टीम के साथ बैठक की।

इस बैठक में टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो और उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कंपनी को प्रदेश में लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवाएं, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास और अन्य उभरते क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंगापुर पहुंचते ही काम पर जुटे CM योगी, यूपी में निवेश के लिए मीटिंग पर मीटिंग

बैठक के दौरान टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी Manipal Hospitals द्वारा गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की जानकारी साझा की गई। यह निवेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं के विस्तार में सहायक होगा। इसके अलावा, रियल एस्टेट और औद्योगिक पार्क विकास से जुड़ी कंपनी Ascendas द्वारा यूपी में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास के लिए करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश पर भी चर्चा हुई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।