Akhilesh Yadav said about cow dung paint BJP government new feat is Gobarnama भाजपा का नया कारनामा 'गोबरनामा', सरकारी भवनों को गोबर से पेंट करने को लेकर अखिलेश ने कसा तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा का नया कारनामा 'गोबरनामा', सरकारी भवनों को गोबर से पेंट करने को लेकर अखिलेश ने कसा तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट का प्रयोग सरकारी भवनों में करने के निर्देश दिए। योगी सरकार के इस निर्णय को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए इसे गोबरनामा करार दिया।

Mon, 5 May 2025 04:49 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
भाजपा का नया कारनामा 'गोबरनामा', सरकारी भवनों को गोबर से पेंट करने को लेकर अखिलेश ने कसा तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिकारियों को लेकर निर्देश दिए कि गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट का प्रयोग सरकारी भवनों में भी किया जाए। अब योगी सरकार के इस निर्णय को लेकर समाजवादी पार्टा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए इसे गोबरनामा करार दिया।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खबर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "गोबरनामा, भाजपा सरकार का नया करानामा।" इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, बेईमानी और लूट चरम पर है। हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट चल रही है। किसानों की फसलों के खरीद में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। धान खरीद में भ्रष्टाचार का कागजों में रिकार्ड है। विधानसभा से लेकर कई प्लेटफार्म पर शिकायत हुई लेकिन लूट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ा था सपा नेता, अब एक करोड़ की संपत्ति कुर्क
ये भी पढ़ें:मुसलमान वफादार और संघी हमेशा गद्दार रहे हैं, शिक्षिका का विवादास्पद पोस्ट

गोबर से पेंट से हो सरकारी भवन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट का प्रयोग सरकारी भवनों में भी किया जाए तथा इन पेंट संयंत्र की संख्या बढ़ाई जाए। सीएम ने कहा, "पशुपालन और दुग्ध विकास प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है। यह क्षेत्र केवल दुग्ध उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि इसमें आजीविका, पोषण सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण की भी व्यापक संभावनाएं हैं।"

उन्होंने कहा कि तकनीक, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देते हुए इस क्षेत्र को और सशक्त किया जाना चाहिए। वर्तमान में प्रदेश के 7,693 गो आश्रय स्थलों में 11.49 लाख गोवंश संरक्षित हैं जिनकी निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है और नियमित अंतराल पर निरीक्षण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन आश्रय स्थलों में देखभाल के लिए कर्मचारी की तैनाती, उन्हें समय से वेतन भुगतान, भूसा बैंक की स्थापना, पानी, हरे चारे और चोकर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीका और कलावा पहनकर स्कूल आई छात्रा को शिक्षिकाओं ने रोका, BSA ने लिया एक्शन
ये भी पढ़ें:अखिलेश की जमीन खिसक गई है,राजभर का पलटवार; दलितों की उपेक्षा करने का लगाया आरोप
ये भी पढ़ें:पहले 1800 कटे, फिर आ गए अरबों रुपये; अकाउंट में अनगिनत रकम देख किसान के उड़े होश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।