Akhilesh Yadav MLA Ramakant Yadav has been sentenced to one year in prison and court has also imposed a fine अखिलेश यादव के विधायक रमाकांत यादव को एक साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव के विधायक रमाकांत यादव को एक साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

सपा विधायक रमाकांत यादव को अदालत ने एक वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 2700 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वह सरकारी काम में बाधा डालने और चक्काजाम मामले दोषी पाए गए हैं। जबकि पर्याप्त सबूत के अभाव में अदालत ने चार आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

Sat, 1 Nov 2025 08:37 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, आजमगढ़
share
अखिलेश यादव के विधायक रमाकांत यादव को एक साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

यूपी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक विधायक मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल, आजमगढ़ के फूलपुर पवई से सपा विधायक रमाकांत यादव को अदालत ने एक वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 2700 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वह सरकारी काम में बाधा डालने और चक्काजाम मामले दोषी पाए गए हैं। पर्याप्त सबूत के अभाव में अदालत ने चार आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, तीन फरवरी 2016 को फूलपुर कोतवाली के तत्कालीन इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अंबारी चौक पर जयप्रकाश यादव उर्फ मंशा यादव के वाहन से लगभग दो लाख रुपये बरामद किए गए। जयप्रकाश के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर रमाकांत यादव अपने ढाई सौ समर्थकों के साथ अंबारी चौकी पहुंच गए। उन्हें छुड़ाने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ चक्काजाम कर दिया। इससे चौक पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद रमाकांत यादव, चंद्रभान, मन्ना उर्फ शेष नारायन, रंगेश यादव तथा रजनीश के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की।

अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक अभियोजन अधिकारी विपिनचंद्र भास्कर ने कुल 15 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद एमपी-एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज अनुपम त्रिपाठी ने रमाकांत यादव को दोषी पाते हुए एक वर्ष कारावास तथा 2700 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। पर्याप्त सबूत के अभाव में आरोपी रंगीश यादव, मन्ना उर्फ शेषनारायण, रजनीश तथा चंद्रभान को दोषमुक्त कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहचान के संकट से वैश्विक ताकत बना भारत,CM बोले–11 सालों में बदली दुनिया की धारणा

सपा सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष ने गोली मारकर की आत्महत्या

उधर, मैनपुरी में सपा सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष ने रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली क्षेत्र के आगरा बाईपास रोड स्थित मकान पर सुबह बाथूरम में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी। परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो परिजन बाथरूम की तरफ दौड़े। जहां उनका शव पड़ा था। सूचना पाकर सीओसिटी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व सैनिक ने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।