Congress leader and former cabinet minister Dr. Mairajuddin Ahmed passed away कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का 11 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। 10 जनवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Sat, 11 Jan 2025 05:18 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का 11 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और 10 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे। आज शाम 4 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनका इंतकाल हो गया।

डॉ. अहमद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा थे। उनके निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। वह मेरठ में कोतवाली स्थित बनी सराय में रहते थे,। जबकि मूल निवासी बागपत जिले के रटौल गांव के थे।

यूपी उपचुनाव से पहले थामा था कांग्रेस का दामन

राजनीति की शुरुआती दिनों में डॉ. मेराजुद्दीन अहमद 1998 तक कांग्रेस में रहे। फिर सपा में शामिल होकर 1998 और 1999 में बागपत संसदीय सीट से चुनाव लड़ा। इसके बाद 2010 से 2017 तक फिर कांग्रेस में रहे थे। 2017 में रालोद में शामिल हो गए। फिर यूपी उपचुनाव 2024 में रालोद का साथ छोड़ वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। डॉ. मेराजुद्दीन रालोद के कोट से भी पूर्व मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर भी थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।