Akhilesh Yadav called upon SP workers to prepare for Mission 2027 मिशन 2027 की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव, भाजपा सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मिशन 2027 की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव, भाजपा सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 के की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तमाम समस्याओं का समाधान सिर्फ पीडीए सरकार ही कर सकती है।

Sun, 11 May 2025 10:52 PMPawan Kumar Sharma भाषा, लखनऊ
share
मिशन 2027 की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव, भाजपा सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि प्रदेश की तमाम समस्याओं का समाधान सिर्फ पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) सरकार ही कर सकती है।

अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में तमाम समस्याओं का समाधान पीडीए की सरकार में है। पीडीए का एजेण्डा सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। सभी लोग 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।"

सपा प्रमुख ने आगे कहा, "कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। वे आम जनता के बीच रहें। विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटें। जनता को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में बताएं। भाजपा सरकार ने आम जनता के सामने संकट ही संकट पैदा कर दिया है। अर्थव्यवस्था संकट में है। युवाओं के पास नौकरी, रोजगार का संकट है। इस सरकार में लोकतंत्र और संविधान पर भी संकट है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम कांड कर रहे है। दलितों के साथ अत्याचार की घटनाओं के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। सरकार कहती है कि अपराधी प्रदेश छोड़ गए हैं। जब अपराधी प्रदेश छोड़ गए तो अपराध की घटनाएं कैसे हो रही है?"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामलला के भक्तों को राहत, मंदिर के पास 18 करोड़ में बनेगा आधुनिक यात्री निवास
ये भी पढ़ें:सरकारी जमीन पर बने एक और मजार पर चला बुलडोजर, मदरसा भी सील
ये भी पढ़ें:आतंकवाद कुत्ते की पूंछ, CM योगी बोले- आतंकियों को उन्हीं के भाषा में मिलेगा जवाब

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, "भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा झूठे वादे करती है। वह जनता को भावनात्मक रूप से ठगने का काम करती है। सत्ता का कदम-कदम पर दुरुपयोग करती है। समाजवादियों की लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने तथा जनता को तमाम समस्याओं से निजात दिलाने की है।"

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।