CM Yogi Adityanath said Terrorism is like a dog tail give a reply to terrorists in their own आतंकवाद कुत्ते की पूंछ, सीधा नहीं होगा; सीएम योगी बोले-आतंकियों को उन्हीं के भाषा में मिलेगा जवाब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आतंकवाद कुत्ते की पूंछ, सीधा नहीं होगा; सीएम योगी बोले-आतंकियों को उन्हीं के भाषा में मिलेगा जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है जो कभी सीधी होने वाली नहीं, जो प्यार की भाषा मानने वाली नहीं। उसको उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा।

Sun, 11 May 2025 05:53 PMPawan Kumar Sharma वार्ता, लखनऊ
share
आतंकवाद कुत्ते की पूंछ, सीधा नहीं होगा; सीएम योगी बोले-आतंकियों को उन्हीं के भाषा में मिलेगा जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पाकिस्तान और उसके द्वारा संरक्षित आतंकवाद पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है जो कभी सीधी होने वाली नहीं, जो प्यार की भाषा मानने वाली नहीं। उसको उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा। उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी के उद्घाटन के अवसर पर सीएम ने कहा “इस दिशा में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया को एक संदेश दे दिया है। अब समय आ गया है जब आतंकवाद को कुचलने के लिए हम सबको एक स्वर से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इस अभियान से जुड़ना होगा।”

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वर्चुअली उपस्थित रहे और उन्होंने व योगी ने एक साथ बटन दबाकर ब्रह्मोस यूनिट का शुभारंभ किया। इस दौरान रक्षा उत्पादन से जुड़ी पुस्तक 'ब्रह्मांड'का भी विमोचन किया गया। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री को ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतिरूप भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारत की तीनों रक्षा सेनाओं के बहादुर जवानों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अभिनंदन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से बधाई दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:…अब मालिकाना हक, CM योगी की प्राथमिकता वाले वनटांगियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज
ये भी पढ़ें:कितनी है ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत? पाकिस्तानियों से पूछ लेना : सीएम योगी

पाकिस्तानियों से पूछ लेना चाहिए, ब्रह्मोस मिसाइल क्या है?

उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल क्या है, इसके पराक्रम को आपने ऑपरेशन सिंदूर में देखा होगा और नहीं देखा तो कम से कम पाकिस्तान वालों से पूछ लेना चाहिए कि ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत क्या है। आतंकवाद के प्रति प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि कोई भी आतंकी घटना अब युद्ध जैसी होगी और याद रखना आतंकवाद को जब तक हम पूरी तरह कुचलेंगे नहीं तब तक समस्या का समाधान होगा भी नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्वावलंबी देश के लिए आवश्यक है कि अपनी रक्षा आपूर्ति के लिए वह दुनिया के अन्य देशों पर निर्भर होने की बजाय स्वयं उस लक्ष्य को प्राप्त करे। इजराइल इसका उदाहरण है, जिसने सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त किया है। उसने अपने अगल-बगल के दुश्मन देशों को नाकों चने चबाने के लिए मजबूर किया है।

यूपी में 6 नोड

मुख्यमंत्री सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में भारत के सामने जो लक्ष्य रखा, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर और ब्रह्मोस मिसाइल उसी अभियान का हिस्सा है। वीडीएल झांसी में आ रहा है। उसका काम बहुत तेजी से आगे बढ़ चुका है। विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत आज जिस दिशा में आगे बढ़ा है वह उसे प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि 2018 में प्रधानमंत्री ने केंद्रीय बजट में दो डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की थी, लेकिन यह कहां बनेगी इसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने इसी लखनऊ में की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इश्क की सजा मौत? गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक 24 घंटे बाद फंदे से लटका मिला
ये भी पढ़ें:पर्दा हटाने पर ले ली मां की जान, बेटे की हैवानियत, हत्या के बाद हुआ फरार
ये भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- शांति सर्वोपरि है…

उत्तर प्रदेश में इसके लिए 6 नोड तय किए गए। इनमें राजधानी लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी और चित्रकूट को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के लिए चुना गया। 2019 में केंद्र में जब पुनः सरकार बनी तब रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने 2020 में पहली बार लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया। तब उन्होंने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल की प्रोडक्शन यूनिट लगाने की घोषणा की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।