akhilesh yadav attack on yogi government on cabinet meeting in mahakumbh, said - kumbh is not a place for politics महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक पर अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा हमला, बोले- कुंभ राजनीति की जगह नहीं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक पर अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा हमला, बोले- कुंभ राजनीति की जगह नहीं

  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में हो रही योगी कैबिनेट की बैठक आयोजित करने के लिए बुधवार को योगी सरकार की आलोचना की और कहा कि कुंभ या प्रयागराज वह जगह नहीं है जहां राजनीति या राजनीतिक निर्णय लिए जाने चाहिए।

Wed, 22 Jan 2025 01:16 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक पर अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा हमला, बोले- कुंभ राजनीति की जगह नहीं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक होने पर योगी सरकार पर तीखा हमला किया। अखिलेश यादव ने योगी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ वो जगह नहीं है जहां राजनीति और राजनैतिक फैसले लिए जाए। कैबिनेट करना राजनीति का हिस्सा है वो इसे पॉलिटिकल करना चाहते है । यानि वह राजनीतिक संदेश वहां से देना चाहते हैं।

जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद यहां मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों के मन में कुंभ को लेकर श्रद्धा है। हममें से बहुत सारे लोग स्नान कर आए होंगे। उन्होंने तस्वीर भी नहीं डाली होगी ना आपको बताया होगा ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक जारी, इन प्रोजेक्ट पर चर्चा
ये भी पढ़ें:एक्सप्रेसवे की सौगात के साथ योगी कैबिनेट मीटिंग में हो सकते हैं ये अहम फैसले

इससे पहले, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। आज कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे। सीएम समेत सभी कैबिनेट सदस्य आज संगम में पवित्र डुबकी भी लगाएंगे। उत्तर प्रदेश कैबिनेट के सभी 54 मंत्रियों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है, जिसमें राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी कैबिनेट के साथ त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में पवित्र डुबकी लगाएंगे।

2019 में कुंभ मेले में भी पहुंचे थे सीएम योगी

यह पहली बार नहीं है जब सीएम योगी अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम पहुंचे हैं इससे पहले 2019 में कुंभ मेले के दौरान उन्होंने अपने मंत्रियों, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य संतों के साथ औपचारिक डुबकी लगाई थी।

इन तरीखों में प्रमुख स्नान

महाकुंभ दुनिया के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक समागमों में से एक है। शेष प्रमुख स्नान तिथियां हैं: 29 जनवरी (मौनी अमावस्या - दूसरा शाही स्नान), 3 फरवरी (बसंत पंचमी - तीसरा शाही स्नान), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 14 फरवरी (शुक्रवार) 26 (महा शिवरात्रि)

पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित 10,000 से अधिक कर्मियों को तैनात

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आयोजन की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित 10,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगम पर एक "जल एम्बुलेंस" तैनात की है। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।