these important decisions were taken in yogi cabinet meeting in mahakumbh prayagraj मिर्जापुर से प्रयागराज तक एक्सप्रेसवे की मिल सकती है सौगात, महाकुंभ में योगी कैबिनेट मीटिंग में ये अहम फैसले भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मिर्जापुर से प्रयागराज तक एक्सप्रेसवे की मिल सकती है सौगात, महाकुंभ में योगी कैबिनेट मीटिंग में ये अहम फैसले भी

  • Yogi Cabinet Meeting: प्रयागराज महाकुंभ में आज होने वाली योगी कैबिनेट मीटिंग में मिर्जापुर से प्रयागराज तक एक्सप्रेसवे की सौगात मिल सकती है। इसके साथ कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

Wed, 22 Jan 2025 08:44 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मिर्जापुर से प्रयागराज तक एक्सप्रेसवे की मिल सकती है सौगात,  महाकुंभ में योगी कैबिनेट मीटिंग में ये अहम फैसले भी

महाकुंभ नगर में आज होने वाली योगी मंत्रिमंडल की बैठक में नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल सकती है, जो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चित्रकूट से शुरू होकर बारा तक जाएगा। इसी तरह मिर्जापुर से प्रयागराज तक नया छह लेन का एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी है। इसे विन्ध्य एक्सप्रेसवे के नाम दिया जाएगा। इसके साथ ही नई उत्तर प्रदेश एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दी जाएगी। इस नीति का लक्ष्य रक्षा उत्पादन को दुगना करके 25 बिलियन अमेरिकी डालर तक पहुंचाना है और निर्यात 5 मिलियन अमेरिकी डालर पाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी एयरोस्पेस व रक्षा इकाइयां पश्चिमी यूपी व मध्य यूपी में 25 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी पाएंगी। बुंदेलखंड व पूर्वांचल क्षेत्र में स्थापित रक्षा कंपनियां 35 प्रतिशत की दर से कैपिटल सब्सिडी पाएंगी।

नई एफडीआई नीति के तहत लखनऊ में स्कूटर इंडिया की जमीन पर हिंदूजा समूह इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का संयंत्र लगा रहा है। कंपनी को सरकार जमीन पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इससे संबंधित 106 करोड़ रुपये की सब्सिडी दिए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक आज,इन प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक; आम श्रद्धालुओं को राहत के लिए CM ने बदला स्थान
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में होगी योगी कैबिनेट की विशेष बैठक, गंगा स्नान करेंगे मंत्री

इन प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलती हैं

● ग्रीन हाउस नीति लाने संबंधी प्रस्ताव भी रखा जा सकता है।

● स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरण हेतु योजनान्तर्गत अन्तिम बिड अभिलेख के संबंध में।

● आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित नवीन आवासीय परियोजना के लिए ग्राम रहनकलां एवं रायपुर की 442.4412 हे० भूमि के अर्जन के संबंध में

● उत्तर प्रदेश में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत अभियोजन निदेशालय के संबंध में

● स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बलरामपुर की स्थापना के लिए 166 बेडेड राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, बलरामपुर को चिकित्सा शिक्षा विभाग के पक्ष में नि:शुल्क हस्तांतरित होगा

● टाटा के सहयोग से प्रदेश के 62 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का उन्नयन

5.30 घंटे रहेंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह 11:25 बजे प्रयागराज आएंगे। अरैल त्रिवेणी संकुल में मंत्री मंडल की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद गंगा स्नान व पूजन करेंगे। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 5:05 बजे प्रयागराज से रवाना होंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।