Akhilesh said about Yogi government No legacy but custody corridor will be built in Gorakhpur गोरखपुर में विरासत नहीं, हिरासत गलियारा बनवाना पड़ेगा; अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा वार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर में विरासत नहीं, हिरासत गलियारा बनवाना पड़ेगा; अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा वार

अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना है। उन्होंने शनिवार को कहा कि जहां जमीन दिखती है। भाजपा उस पर कब्जा करने में जुट जाती है। अगर गोरखपुर के लोगों ने अपने मुंह खोल दिया तो वहां विरासत गलियारा नहीं बल्कि हिरासत गलियारा बनवाना पड़ेगा।

Sat, 28 June 2025 03:25 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
गोरखपुर में विरासत नहीं, हिरासत गलियारा बनवाना पड़ेगा; अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा वार

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना है। उन्होंने शनिवार को प्रेस काफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जहां जमीन दिखती है। भाजपा उस पर कब्जा करने में जुट जाती है। यहां तक की गोरखपुर में नेता पतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को रोका गया। इस सरकार में जमीनी लूट तंत्र है।

सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मे मेट्रो बनाने का एलान किया था। वह अब तक नही बनी। अगर गोरखपुर के लोगों ने अपने मुंह खोल दिया तो वहां विरासत गलियारा नहीं बल्कि हिरासत गलियारा बनवाना पड़ेगा। सरकार डर दिखा कर जबरन सहमति पत्र लिया जा रहा है। बाजार रेट पर मुआवाजा दिया जाए। जब उन्होंने अपनी जमीन का अधिकतम मुआवजा लिया गया। भाजपा मे जमीन लूट तंत्र सक्रिय है। कुछ भाजपा नेता इसी में मलाई काट रही है। अयोध्या तो हार चुकी है, भाजपा अब गोरखपुर व मथुरा भी हारेगी।

पूर्व सीएम ने कहा कि गोरखपुर के डीएम व एसएसपी पर अभी कारवाई नहीं हुई तो सपा सरकार बनने पर इन अधिकारियों पर कार्रवाई हो गई। जो लोग रिजर्वेशन के विरोधी हे वह सोशलिस्ट व सेक्युलरिज्म का विरोध कर रहे हैं। भाजपा ने अपनी स्थापना के वक्त तय किया था कि सोशलिज्म व सेक्युलरिज्म के रास्ते पर चलेगी। अब यह लोग इसका विरोध कर रहे है। यह लोग नफरत फैला कर राजनीति करते हैं, यह सीधे संविधान के खिलाफ नहीं बोल सकते इसलिए यह लोग सेक्युलरिज्म व सोशलिस्ट का विरोध कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या कथा कहने पर चोटी काट दोगे? इटावा की घटना को अखिलेश ने बताया सोची-समझी साजिश

भगवान राम की जाति बताने वाले जातिवादी

अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि वह लोग जातिवादी है जो भगवान राम की जाति बताते हैं। चुनाव आयोग से मिलकर वोटर लिस्ट का पुनरिचन करवा रही है वही स्कूल मर्जर कर खत्म किए जा रहा रही है जहाँ भाजपा बूथ हारती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'इटावा कथावाचन अपमान कांड' के हर पीड़ित के साथ है संपूर्ण पीडीए समाज: अखिलेश

चंदौली बंदरगाह जमीन अधिग्रहण का भी उठाया मुद्दा

अखिलेश यादव चंदौली में बंदरगाह के नाम पर ज़मीन अधिग्रहण का भी मामला उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कॉरिडोर के नाम पर बहुत बड़ा भाजपाई लूट तंत्र सक्रिय है जो तरह-तरह के बहाने करके आसपास के लोगों की जमीन औने-पौने दाम में ले लेता है और बाद में ऊंचे दाम पर बेच देता है। इस खेल में कुछ गिने-चुने भाजपाई मलाई काट लेते हैं और जनता के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसीलिए (लोकसभा चुनाव) अयोध्या में भाजपा हारी और प्रयागराज एवं बनारस में हारते हारते बची तथा अब मथुरा और गोरखपुर का नंबर है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।