SP chief Akhilesh Yadav entire PDA society with every victim Etawah Kathavachan PDA insult case 'इटावा कथावाचन अपमान कांड' के हर पीड़ित के साथ है संपूर्ण पीडीए समाज: अखिलेश यादव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'इटावा कथावाचन अपमान कांड' के हर पीड़ित के साथ है संपूर्ण पीडीए समाज: अखिलेश यादव

गैर-ब्राह्मण कथा वाचकों पर कथित हमले को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज संपूर्ण पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज प्रत्येक पीड़ित के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।

Fri, 27 June 2025 08:48 PMDinesh Rathour लखनऊ, भाषा
share
'इटावा कथावाचन अपमान कांड' के हर पीड़ित के साथ है संपूर्ण पीडीए समाज: अखिलेश यादव

यूपी में गैर-ब्राह्मण कथा वाचकों पर कथित हमले को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज संपूर्ण पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज प्रत्येक पीड़ित के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। इटावा जिले के दंदारपुर गांव में 22-23 जून की रात को दो भागवत कथा वाचकों-मुकुट मणि यादव और उनके सहयोगी संत सिंह यादव - को कथित तौर पर 'ऊंची जात' के लोगों द्वारा मुंडन करा दिया गया और अपमानित किया गया, क्योंकि कथा वाचक यादव जाति के हैं।

अखिलेश ने अपने आधिकारिक 'एक्‍स' खाते पर एक पोस्‍ट में इटावा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 'कुछ गिनती के प्रभुत्ववादी और वर्चस्ववादी लोगों ने तो उस कलाकार को भी नहीं छोड़ा जो अपनी थाप से दुनिया देखता है।' उन्होंने कहा कि 'उसकी ढोलक छीनकर और उस पर आरोप लगाकर ऐसे नकारात्मक लोगों ने अपने ही समाज की सहानुभूति खो दी है। जो लोग ऐसा करते हैं, वो मानवीय मानकों पर खारिज कर दिये जाने वाले 'अभारतीय और अमानवीय' लोग होते हैं।' उन्होंने कहा, 'आज संपूर्ण पीडीए समाज 'इटावा कथावाचन पीडीए अपमान कांड' के हर पीड़ित के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।'

उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की नई परिभाषा देते हुए इसी पोस्ट में कहा, 'पीडीए 'पीड़ा, दुख और अपमान' का त्रिदंश झेलने वाले परंपरागत रूप से उपेक्षित और उत्पीड़ित लोगों के बीच आई नई चेतना एवं एकजुटता का सामूहिक, सामाजिक, सामुदायिक ऐलान है।' सपा प्रमुख ने कहा कि 'भाजपा अपने सेट किये हुए 'प्लांटेड लोगों' के उपनाम का दुरुपयोग करके उप्र के पड़ोसी राज्यों से लोगों को लाकर, समाज को बांटने वाली 'घुसपैठिया राजनीति' प्रदेश में कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह सच प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।