Railway Announces Special Train No 07660 07661 from Nanded to Hazrat Nizamuddin नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, Agra Hindi News - Hindustan
More

नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Agra News - भारतीय रेलवे ने नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 22 मई को नांदेड़ से और 25 मई को हजरत निजामुद्दीन से चलेगी। ट्रेन में 18 स्लीपर और 2 जनरल कोच होंगे। यह यात्रा आगरा कैंट भी करेगी।

Wed, 13 May 2026 09:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 07660/07661 नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन नांदेड़ से 22 मई शुक्रवार को और हजरत निजामुद्दीन से 25 मई सोमवार को चलेगी। ट्रेन नांदेड़ से 22 मई शुक्रवार को सुबह 6.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10.45 बजे आगरा कैंट और दोपहर 2.30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 25 मई सोमवार को रात 1.25 बजे चलकर सुबह 4.30 बजे आगरा कैंट और अगले दिन सुबह 9.45 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। ट्रेन में 18 स्लीपर, 2 जनरल कोच लगे होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नांदेड़-शकूरबस्ती-नांदेड़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उधना-निजामुद्दीन-उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काजीपेट-निजामुद्दीन-काजीपेट स्पेशल ट्रेन की घोषणा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।