Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIndian Railways Announces Special Train 07662 07663 for Passengers
काजीपेट-निजामुद्दीन-काजीपेट स्पेशल ट्रेन की घोषणा
Agra News - रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए काजीपेट-निजामुद्दीन-काजीपेट स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 22 मई को काजीपेट से और 25 मई को निजामुद्दीन से चलेगी। ट्रेन में 18 स्लीपर और 2 जनरल कोच होंगे।
Wed, 13 May 2026 09:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 07662/07663 काजीपेट-निजामुद्दीन-काजीपेट स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन काजीपेट से 22 मई को और निजामुद्दीन से 25 मई को चलेगी। ट्रेन काजीपेट से शुक्रवार 22 मई को दोपहर 1.10 बजे चलकर अगले दिन शाम 5 बजे आगरा कैंट व रात 11.40 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। 25 मई सोमवार को ट्रेन निजामुद्दीन से तड़के 3.40 बजे चलकर सुबह 6.40 बजे आगरा कैंट और अगले दिन सुबह 11 बजे काजीपेट पहुंचेगी। ट्रेन में 18 स्लीपर, 2 जनरल कोच लगे होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन