Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsNew Special Train Service from Hazrat Nizamuddin to Dadar Announced by Railways
निजामुद्दीन-दादर के बीच रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेन
Agra News - रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-दादर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से और 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक गुरुवार को दादर से चलेगी। ट्रेन में 12 एसी थर्ड, 5 एसी सेकेंड, और 2 एसी फर्स्ट कोच होंगे।
Mon, 20 April 2026 08:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 04002/04001 हजरत निजामुद्दीन-दादर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को और दादर से 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से रात 11.45 बजे चलकर रात 2.45 बजे मथुरा जंक्शन और बुधवार रात 10.40 बजे दादर पहुंचेगी। ट्रेन दादर से गुरुवार को रात 12.15 बजे चलकर शुक्रवार को शाम 5.50 बजे मथुरा जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में 12 एसी थर्ड, 5 एसी सेकेंड, 2 एसी फार्स्ट कोच लगे होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन