Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIndian Railways Announces Jodhpur-Asansol Special Train for Passengers
जोधपुर-आसनसोल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Agra News - भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 14 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार और आसनसोल से 16 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन जोधपुर से शाम 5 बजे चलेगी और ईदगाह पहुंचने में लगभग 10 घंटे का समय लेगी।
Sun, 19 April 2026 09:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04819/04820 जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर साप्ताहिक ट्रेन जोधपुर से 14 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार और आसनसोल से 16 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन जोधपुर से शाम 5 बजे चलकर बुधवार तड़के 3.40 बजे ईदगाह पहुंचेगी। आसनसोल से सुबह 7.55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7.30 बजे ईदगाह पहुंचेगी। ईदगाह स्टेशन पर पांच मिनट के ठहराव के बाद आगे को रवाना होगी। इसमें 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 10 स्लीपर और 4 जनरल कोच होंगे।
ये भी पढ़ें:जोधपुर-आसनसोल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ये भी पढ़ें:मदार जं.-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन