Indian Railways Announces Special Train 04813 04814 for Bhagat Ki Kothi-Danapur Route भगत की कोठी-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, Agra Hindi News - Hindustan
More

भगत की कोठी-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Agra News - भारतीय रेलवे ने भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन भगत की कोठी से 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। दानापुर से यह ट्रेन 9 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल होंगे।

Sun, 19 April 2026 09:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
भगत की कोठी-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 04813/04814 भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन भगत की कोठी से 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को और दानापुर से 9 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन भगत की कोठी से बुधवार शाम 5.20 बजे चलकर गुरुवार तड़के 3 बजे ईदगाह और शाम 5.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन दानापुर से गुरुवार शाम 7 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 11 बजे ईदगाह स्टेशन और शनिवार तड़क 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन में 2 एसी थर्ड, 5 स्लीपर, 12 जनरल कोच लगे होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई दिल्ली से दानापुर के लिए विशेष रेलगाड़ी चलेगी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: काम की खबर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।