After Yogi, Keshav-Brajesh met Bhagwat, is RSS-BJP making a new plan for the 2027 elections? योगी के बाद भागवत से मिले केशव-ब्रजेश, 2027 के चुनाव के लिए RSS-BJP का बन रहा नया प्लान?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी के बाद भागवत से मिले केशव-ब्रजेश, 2027 के चुनाव के लिए RSS-BJP का बन रहा नया प्लान?

योगी के बाद भागवत से दोनों डिप्टी सीएम केशव-ब्रजेश मिले। दोनों डिप्टी सीएम से भी संघ प्रमुख की मुलाकात के बाद सियासी चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा तेज हो गई है कि 2027 के चुनाव के लिए RSS-BJP का  नया प्लान बन रहा?

Thu, 19 Feb 2026 08:18 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी के बाद भागवत से मिले केशव-ब्रजेश, 2027 के चुनाव के लिए RSS-BJP का बन रहा नया प्लान?

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से गुरुवार की सुबह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की। खबर है कि सुबह दोनों उपमुख्यमंत्री एक साथ ही सरसंघचालक से मिलने निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। हालांकि दोनों की मुलाकात अलग-अलग हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद राजधानी लखनऊ में दोनों डिप्टी सीएम से भी संघ प्रमुख की मुलाकात के बाद सियासी चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। भागवत से पहले केशव प्रसाद मौर्य और फिर ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की। तकरीबन 15-15 मिनट की। इन मुलाकातों के बाद वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के राजनैतिक व सामाजिक माहौल पर संघ के फोकस को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मुलाकातों के बाद चर्चा है कि 2027 के चुनाव के लिए आरआरएस और बीजेपी का नया प्लान बन रहा है?

राजधानी में सियासी तापमान चढ़ा

एक ओर विधानमंडल सत्र चल रहा है और दूसरी ओर संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिनी प्रवास पर लखनऊ में थे। ऐसे में राजधानी में सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। बुधवार रात आठ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा. भागवत से बंद कमरे में आधा घंटे से अधिक मुलाकात की थी। वहीं गुरुवार की सुबह दोनों उपमुख्यमंत्री भी संघ प्रमुख से मिलने पहुंचे। संघ प्रमुख ने मंगलवार और बुधवार को हुए चार अलग-अलग कार्यक्रमों में हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागवत-योगी की आधे घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात, किन मसलों पर हुई बात?
ये भी पढ़ें:UGC पर भागवत बोले- कानून सभी को मानना चाहिए, नीचे गिरे हैं, उन्हें उठाना होगा

यूपी के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होने की खबर

असल में विपक्ष खासतौर से सपा और कांग्रेस प्रदेश में पीडीए का नारा बुलंद कर रहे हैं। संघ भी जानता है कि सियासी दृष्टि से यूपी कितना महत्वपूर्ण है। ऐसे में सामाजिक सद्भाव पर संघ का विशेष जोर है। इन मुलाकातों में भी सामाजिक ताने-बाने सहित यूपी के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होने की खबर है। खास बात यह है कि ब्रजेश पाठक अपने आवास पर 101 बटुकों का सम्मान करने करने के बाद भागवत से मिलने पहुंचे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जाति प्रमाण पत्र बनवाना अब आसान होगा, योगी के मंत्री ने बताया क्या है तैयारी?

मोहन भागवत की सक्रियता भी यूपी में काफी अधिक

आपको बता दें कि इधर, संघ प्रमुख मोहन भागवत की सक्रियता भी यूपी में काफी अधिक है। भागवत गोरखपुर से गत दिवस लखनऊ पहुंचे थे। यहां सद्भाव बैठक, कुटुंब सम्मेलन, युवा संवाद और प्रमुखजन संवाद के बाद देर शाम मुख्यमंत्री से संघ प्रमुख की मुलाकात हुई। इससे पूर्व दोनों के बीच 26 नवंबर को अयोध्या में भेंट हुई थी। तब भी तकरीबन 90 मिनट अकेले में बात हुई थी। गुरुवार को भागवत रवाना होने से पूर्व महानगर के प्रचारकों से भी मिलेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।