After SIR in UP deportation woman intimidated and forced to register house यूपी में एसआईआर के बाद देश निकाला; महिला को डराकर मकान की करा ली रजिस्ट्री, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एसआईआर के बाद देश निकाला; महिला को डराकर मकान की करा ली रजिस्ट्री

यूपी के फिरोजाबाद में एसआईआर के नाम पर फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला को मकान की रजिस्ट्री नहीं करने पर एसआईआर के बाद बाद देश निकालने का डर दिखाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Wed, 3 Dec 2025 09:02 AMYogesh Yadav फिरोजाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
share
यूपी में एसआईआर के बाद देश निकाला; महिला को डराकर मकान की करा ली रजिस्ट्री

इस समय यूपी समेत देश के 12 राज्यों में वोटर लिस्ट सुधारने के लिए मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर चल रहा है। इसे लेकर एक तरफ देश की राजनीति गरमाई हुई है तो दूसरी तरफ इसे लेकर तरह तरह के फर्जीवाड़े की भी खबरें आ रही हैं। ऐसा ही फर्जीवाड़ा करने का मामला यूपी के फिरोजाबाद में हुआ है। यहां एक महिला से उसका मकान ही बैनामा करा लिया गया है। मकान की रजिस्ट्री नहीं करने पर एसआईआर के बाद विमान में बैठाकर देश से बाहर भेज देने का डर दिखाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें महिाल का भाई और तहसील का दस्तावेज लेखक भी शामिल है।

सरताज खानम पुत्री समी निवासी नाला चुनपाचन नाई की मंडी थाना शाहगंज आगरा ने थाना दक्षिण में धोखाधड़ी का ये मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसका मायका फिरोजाबाद के जेल बांके मोहल्ला वकीलपुरा थाना रसूलपुर में है। उसके नाम एक मंजिला मकान है। मकान पर उसके सगे भाई आजाद निवासी मोहम्मदगंज की शुरू से नीयत खराब थी। वो डरा धमकाकर मकान अपने नाम कराना चाहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आगरा में कानपुर जैसा सेक्सटॉर्शन का खेल, होटल बुलाकर हसीना बनाती थी न्यूड वीडियो

12 नवंबर को उसका भाई आजाद उसके गुरुग्राम हरियाणा स्थित घर पर आया था। उसके साथ मगीसुद्दीन पुत्र शहजाउद्दीन निवासी नसीरगंज, खालिद हुसैन पुत्र वाजिद हुसैन निवासी मोहल्ला नाला भी थे। भाई ने कहा कि इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर का काम चल रहा है। इसमें तुमको तहसील चलकर अपने कागजात बनवाने पड़ेंगे। नहीं तो सरकार जहाज में बैठाकर देश निकाला दे देगी।

सरताज खानम ने कहा कि पढ़ी लिखी न होने से तीनों शातिरों ने इसका लाभ लिया और उसे साथ लेकर जाने लगे, लेकिन उसे फर्जीवाड़े का शक हुआ तो उसने विरोध किया। इस पर शातिरों ने गोली मारकर हत्या करने की धमकियां दीं। इसका वीडियो भी महिला ने बस स्टैंड पर बनाकर वायरल कर दिया था।

महिला का आरोप है कि तहसील के वकील अकरम अंसारी पुत्र आरिफ अंसारी से भी उसने हाथ जोड़कर कहा कि ये लोग धोखाधड़ी से फर्जी बैनामा कराने के लिए उसे लेकर आए हैं, लेकिन डीड राइटर अकरम ने महिला से कहा कि उसने पहले से ही डीड तैयार कर ली है। अगर हस्ताक्षर नहीं किए तो उसको चारों जहर देकर मार डालेंगे। इसके बाद डरी सहमी महिला ने गिफ्ट डीड पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद चारों ने मकान को कब्जा लिया है। मामले में पुलिस ने महिला के भाई आजाद, उसके साथी मुगीसउद्दीन, खालिद हुसैन और डीड राइटर अकरम अंसारी के खिलाफ थाना दक्षिण में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों पर पहले से मुकदमे दर्ज

आरोपियों के खिलाफ पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। ये गिरोह बनाकर सामूहिक रूप से फर्जी बैनामा कराने का काम करते हैं और लोगों के साथ ठगी करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।