After receiving threats of obscene pictures viral teenager poured petrol and set herself on fire किशोरी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अश्लील फोटो वायरल करने की मिल रही थी धमकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

किशोरी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अश्लील फोटो वायरल करने की मिल रही थी धमकी

 गोरखपुर में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान एक किशोरी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर है।

Wed, 28 Jan 2026 09:10 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, गोरखपुर
share
किशोरी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अश्लील फोटो वायरल करने की मिल रही थी धमकी

यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गोरखनाथ थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान 16 वर्षीय किशोरी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आनन-फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बीते 21 जनवरी को हुई इस घटना की सूचना पुलिस को मंगलवार को परिजनों ने दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी के मोहल्ले का ही सजातीय जीशान खान उर्फ ओसामा आए दिन उसे परेशान करता था। घरवालों ने इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने बेटी का फोटो और वीडियो हासिल कर किया और उसे एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचर ने छात्र को मौत के घाट उतारा, अश्लील वीडियो दिखाकर करता था ब्लैकमेल

10 लाख रुपये और शादी का बनाया दबाव

आरोप है कि युवक 10 लाख रुपये देने और शादी करने का दबाव बनाने लगा। यही नहीं आरोपी और उनके साथियों ने किशोरी के पिता के कार्यालय पहुंचकर भी जान से मारने की धमकी दी, जिससे उनके पिता अपने ऑफिस से भागने को मजबूर हो गए। बताते हैं कि इन सब घटनाओं से तंग आकर उनकी बेटी ने 21 जनवरी को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस मामले में थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर जीशान, उसके पिता जावेद, मां चांदनी, बुआ रोजी और सलमान पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।