after raping minor girl multiple times he tried to offer her to his friends when she refused he made obscene photo viral कई बार रेप के बाद लड़की को दोस्तों को परोसने की कोशिश, इनकार पर वायरल की गंदी फोटो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कई बार रेप के बाद लड़की को दोस्तों को परोसने की कोशिश, इनकार पर वायरल की गंदी फोटो

किशोरी की मां फैक्टरी में काम करती है। महिला के मुताबिक आरोपित ने उसकी 13 वर्षीय बेटी को अपने घर बुलाया और शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने फोटो वीडियो बनाए। इसके बाद जब महिला काम पर जाती, आरोपित फोन कर उसकी बेटी को बुलाकर अश्लीलता करता। आरोपित ने किशोरी से दोस्तों पर संबंध बनाने का दबाव बनाया।

Tue, 30 Sep 2025 07:01 AMAjay Singh संवाददाता, कानपुर (दक्षिण)
share
कई बार रेप के बाद लड़की को दोस्तों को परोसने की कोशिश, इनकार पर वायरल की गंदी फोटो

उत्तर प्रदेश के कानपुर के गोविंदनगर में एक शोहदे ने 13 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। इसके बाद उसने लड़की को दोस्तों को परोसने की कोशिश की। दोस्तों के साथ संबंध बनाने से लड़की के इनकार पर आरोपित ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दीं।

पड़ोसियों से जानकारी होने पर परिजन आरोपित के घर पहुंचे तो उसने किशोरी पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई, जिसके बाद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा सकी। किशोरी की मां फैक्टरी में काम करती है। महिला के मुताबिक इलाके का सुमित आपराधिक कृत्यों में लिप्त रहता है। आरोपित ने 13 वर्षीय बेटी को अपने घर बुलाया और शारीरिक शोषण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मुझे नहीं पता कि कब रेप हुआ’, बीजेपी नेता पर आरोप लगाने वाली लड़की ने दिया बयान

इस दौरान उसने फोटो वीडियो बनाए। इसके बाद जब महिला काम पर जाती, आरोपित फोन कर उसकी बेटी को बुलाकर अश्लीलता करता। अपने दोस्तों से भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता। विरोध पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता। 22 सितंबर को आरोपित ने किशोरी से दोस्तों पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। इनकार पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। जब किशोरी की मां काम करके घर लौटीं तो पड़ोसियों ने बेटी की फोटो-वीडियो वायरल होने की जानकारी दी जिस पर परिजन दंग रह गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग लड़की का मुंह दबाकर जबरन ट्रक में ले गया ड्राइवर, सड़क किनारे रेप

तेजाब डालकर जिंदा जला दूंगा

परिजन सुमित के घर पहुंचे तो वह बोला, कि तेरी बेटी ने आने से इनकार कर दिया था, इसी लिए उसकी गंदी वीडियो वायरल कर दिया। धमकाते हुए कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो बेटी को तेजाब डालकर जान से मार देगा। इसके बाद से किशोरी सहमी हुई है। गोविंदनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, तलाश में दबिश दी जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।