UP IPS Transfer: 16 IAS के बाद अब योगी सरकार ने 7 आईपीएस अफसरों के किए तबादले
UP IPS Transfer: यूपी में मंगलवार को 16 IAS के तबादलों के बाद बुधवार को योगी सरकार ने 7 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। 2011 बैच के आईपीएस देव रंजन वर्मा को पलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

UP IPS Transfer: यूपी में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार को 16 आईएएस अफसरों के तबादले के बाद बुधवार को योगी सरकार ने सात आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। 2011 बैच के आईपीएस देव रंजन वर्मा को पलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। 2013 बैच के आईपीएस डॉ. सतीश कुमार को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय बनाया गया है। 2013 बैच के आईपीएस अभिजीत वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण), जनपद मेरठ की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं अतुल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर, आईपीएस ममता रानी चौधरी को अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ, शैलेन्द्र कुमार सिह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट, गौतमबुद्धनगर, त्रिगुण बिसेन को पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद बनाया गया है।
इससे पहले मंगलवार को 16 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए। लखनऊ, प्रयागराज व बरेली में नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं। विजय विश्वास पंत प्रयागराज से लखनऊ, सौम्या अग्रवाल बरेली से प्रयागराज और अनामिका सिंह सचिव वन पर्यावरण एवं जलावायु परिवर्तन विभाग तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथारिटी से बरेली की मंडलायुक्त बनाई गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के भी दायित्वों में बदलाव होगा।
रंजन कुमार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनके पास आयुष विभाग का प्रभार रहेगा। सुहास एलवाई को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चैत्रा वी. महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल से महानिदेशक आयुष, संजय कुमार खत्री अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा गौतमबुद्धनगर से प्रभारी कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।




साइन इन