After fighting with his wife the husband set himself on fire in Bareilly बीवी से लड़ने के बाद पति ने खुद को लगाई आग, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बीवी से लड़ने के बाद पति ने खुद को लगाई आग, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

बरेली में एक शख्स ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को आग के हवाले कर लिया। फिर घर से बाहर निकलकर इधर-उधर दौड़ने लगा। ये देख पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने आग बुझात हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Mon, 13 Jan 2025 06:38 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
बीवी से लड़ने के बाद पति ने खुद को लगाई आग, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को आग के हवाले कर लिया। फिर घर से बाहर निकलकर इधर-उधर दौड़ने लगा। ये देख पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने आग बुझात हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये घटना बारादरी थाने के सकलेन नगर का रहने वाला 40 साल का सलीम कबाड़ का काम करता था। पत्नी के साथ कैंट थाने के मुस्तफा नगर सैदपुर खजुरिया में रह रहा था। रविवार देर रात किसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सलीम ने घर में रखी तेल का केन अपने ऊपर डाल लिया फिर माचिस से खुद को आग लगा ली। पति को जला देख पत्नी चीखते हुए घर के बाहर निकली। इस बीच सलीम भी बाहर निकल आया और इधर-उधर भागने लगा। वह घर से करीब 500 मीटर दूर तक दौड़ने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। वह 15 मिनट तक जलता रहा। आनन-फानन में पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर पति ने भी दे दी जान,सुसाइड नोट भी छोड़ा
ये भी पढ़ें:बीवी के सामने ही प्रेमिका के साथ संबंध बनाता था पति, दोनों ने मिलकर की हत्या

उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक मानस पारीक ने बताया कि युवक करीब 15 मिनट तक जलता रहा। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सलीम शराब का आदी था। आए दिन शराब पीकर वह पत्नी से झगड़ा करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धमकी भरे स्टेट्स से सुलग उठी रंजिश, दो पक्षों में चली गोलियां, 4 घायल
ये भी पढ़ें:मां! मैं आपका गंदा बच्चा हूं, टीचर भगोड़ा कहती है…छात्र ने दी जान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।