Enmity flared up due to threatening status bullets were fired between two parties 4 injured धमकी भरे स्टेट्स से सुलग उठी रंजिश, दो पक्षों में चली गोलियां, 4 घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

धमकी भरे स्टेट्स से सुलग उठी रंजिश, दो पक्षों में चली गोलियां, 4 घायल

शामली में जमीन विवाद के चलते चली आ रही रंजिश उस समय सुलग उठी, जब एक पक्ष ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा स्टेट्स लगा लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।

Sat, 11 Jan 2025 10:42 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, शामली
share
धमकी भरे स्टेट्स से सुलग उठी रंजिश, दो पक्षों में चली गोलियां, 4 घायल

यूपी के शामली में जमीन विवाद के चलते चली आ रही रंजिश उस समय सुलग उठी, जब एक पक्ष ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा स्टेट्स लगा लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

गांव मंडावर में उमरा और रिहान पक्ष के लोगों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया अकाउंट पर विवादित स्टेट्स लगाए गए। इसी को लेकर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। उनमें मारपीट के बाद फायरिंग हुई। झगड़े में एक पक्ष से सद्दाम व उसका चाचा इमरान गोली लगने से घायल हो गए। घायल सद्दाम का आरोप है कि रिहान पक्ष के लोगों ने उनके घर पर लगभग 50 राउंड फायरिंग की। इसके अलावा उसके पिता उमरा भी मारपीट में घायल हो गया।

उधर, दूसरे पक्ष से रिहान भी गोली के छर्रे लगने से घायल बताया जा रहा है। सूचना से आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा उपरोक्त तीनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ श्याम सिंह व प्रशिक्षणाधीन सीओ जितेंद्र कुमार अस्पताल में पहुंचे और घायलों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। वहीं, अस्पताल से चिकित्सकों ने सद्दाम, इरफान और रिहान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एएमयू को बम से उड़ाने की धमकी, देवरिया के किशोर से ATS ने की 12 घंटे पूछताछ

आरोपी पक्ष का वीडियो हुआ वायरल

फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया अकाउंट के स्टेटस पर लगाई गई कुछ वीडियो भी वायरल हुई है। वीडियो में दर्जनों युवक यमुना नदी क्षेत्र में खड़े हैं, जिनके हाथों लाठी-डंडे भी नजर आ रहे हैं। वीडियो पर गाना लगाया गया है। ये वीडियो रिहान पक्ष के लोगों की बताई जा रही है। वहीं, एक अन्य धमकीभरे वीडियो में खुद रिहान भी दिख रहा है। हालांकि वीडियो को हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों से मिलने नहीं देते…सुसाइड नोट लिखकर पति ने की आत्महत्या

पूर्व में फायरिंग प्रकरण में भी आरोपी है रिहान

अगस्त 2024 में गांव मंडावर में प्रधान पद का उपचुनाव हुआ था। परिणाम आने के बाद शाम के समय गांव में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग की गई थी। मामले में महिला ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और फायरिंग कर जानलेवा हमले में उक्त रिहान सहित दस नामजद और तीन अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब पुन: फायरिंग की घटना को इसी रंजिश को लेकर भी देखा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टंटबाजी के खेल में गई युवक की जान, रस्सी से खींचते समय पलटा ट्रैक्टर
ये भी पढ़ें:बाइक की टंकी पर युवती को बैठाकर युवक ने की स्टंटबाजी, रील भी बनाया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।