बेटी के बाद मां ने लगाया गैंगरेप का आरोप, पूर्व इमाम के खिलाफ तेज हुई जांच; छांगुर गैंग से जुड़ रहे तार
युवती के बाद उसकी मां ने भी खुद को बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया है। वीडियो में वह कई लोगों के नाम ले रही है। युवती की मां का कहना है कि उसको बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। यही नहीं उसके सामने ही आरोपियों ने उसके भाई की हत्या की गई।

यूपी के रामपुर में एक युवती का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास और अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में अब शुक्रवार को युवती की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवती की मां खुद के साथ बंधक बनाकर गैंगरेप करने, लूट और भाई की हत्या करने तक का आरोप लगा रही है। दूसरा वीडियो वायरल होती ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पूर्व इमाम का छांगुर बाबा से कनेक्शन होने के शक में कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है।
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक युवती द्वारा पूर्व इमाम पर आरोप लगाकर एक वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो में तमंचे के साथ ही अश्लील सामग्री दिख रही थी। वीडियो में युवती का कहना था कि जिले के कुछ लोग धर्मस्थल पर आपत्तिजनक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। वीडियो सामने आते ही एसपी विद्यासागर मिश्र ने सीओ सिटी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की थी। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर पूर्व इमाम को गिरफ्तार किया था।
अब युवती के वीडियो के बाद उसकी मां का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह काफी लोगों के नाम लेकर गैंगरेप करने का आरोप लगा रही है। वीडियो में युवती की मां का कहना है कि उसको बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। उसके सामने ही आरोपियों ने उसके भाई की हत्या की। इसके बाद सभी सोने-चांदी के अन्य सामान ले गए। युवती की मां ने भाई की हत्या के बाद उसकी कब्र पर फायरिंग करने तक का भी आरोप लगाया है।
पूर्व इमाम का छांगुर बाबा से कनेक्शन तलाशने में जुटी पुलिस
रामपुर। धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने और अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एसपी की ओर से गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की है। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस टीम इस आरोपी का छांगुर बाबा तक कनेक्शन खंगाल रही है। इसको लेकर पुलिस ने वीडियो में सामने आए धार्मिक स्थल पर जाकर जांच की। इसके साथ ही अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस ने आरोपी की कॉल डिटेल भी निकाली है।
क्या बोली पुलिस
रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पूर्व इमाम के मामले की जांच हो रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन