After Brijbhushan, Raja bhaiya raised the dug-up roads issue in the UP Vidhan sabha बृजभूषण के बाद अब राजा भैया ने सदन में उठाया खुदी सड़कों का मुद्दा, बोले-ज्यादातर टंकियां चालू नहीं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बृजभूषण के बाद अब राजा भैया ने सदन में उठाया खुदी सड़कों का मुद्दा, बोले-ज्यादातर टंकियां चालू नहीं

बृजभूषण के बाद अब राजा भैया ने सदन में खुदी सड़कों का मुद्दा उठाया है। राजा भैया ने कहा कि इसे बनवा दें। जनता बेहद परेशान है। आधे से ज्यादा पानी की टंकियां चालू नहीं हुई हैं।

Fri, 13 Feb 2026 04:05 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बृजभूषण के बाद अब राजा भैया ने सदन में उठाया खुदी सड़कों का मुद्दा, बोले-ज्यादातर टंकियां चालू नहीं

यूपी में बीते दिनों बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जल जीवन मिशन से खराब हुई सड़कें और टंकियों में पानी न आने को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक लिया था। इस पर काफी बवाल मचा था। अब जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी विधानसभा में जल जीवन मिशन से खराब हुई सड़कें न बनने का मुद्दा उठाया। राजा भैया ने कहा कि इसे बनवा दें। जनता बेहद परेशान है। आधे से ज्यादा पानी की टंकियां चालू नहीं हुई हैं।

राजा भैया ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखते हुए योगी सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में संगठित अपराध को जड़ से खत्म कर दिया गया है। वहीं, आपसी रंजिश में होने वाले अपराधों में भी कड़ी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की पात्रता को लेकर लगी शर्त में सुधार की मांग की है।

पानी न आने और सड़कें खोदने से नाराज विधायक मंत्री का रोका था काफिला

आपको बता दें कि बीते दिन 30 जनवरी को यूपी के महोबा शहर क्षेत्र के एक प्राइवेट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के बाद उस समय हंगामा हो गया, जब चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने उनका काफिला रोक लिया। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी न आने और सड़कें खोदने से नाराज होकर कार्यक्रम में समर्थकों के साथ पहुंचे चरखारी बीजेपी विधायक बृजभूषण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़ गए। विधायक बृजभूषण के साथ 40 गांवों के प्रधान और इतनी ही गाड़ियां थीं। विधायक समर्थकों ने मंत्री के काफिले के रास्ते पर आड़ी-तिरछी 40 गाड़ियां खड़ी कर दीं।

अधिकारियों ने किया था बीच बचाव

मंत्री के गाड़ी से उतरते ही विधायक ने अपने क्षेत्र में हर घर नल योजना की दुर्दशा बतानी शुरू कर दीं। दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। यह देख नेताओं और अधिकारियों ने बीच-बचाव किया। स्थिति बिगड़ती देख जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधायक बृजभूषण राजपूत को लेकर सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक शुरू हुई, जिसमें जलापूर्ति और सड़कों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद दोनों नेता यहां से निकल गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बृजभूषण के खिलाफ बीजेपी ने लिया ऐक्शन, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से हुआ था विवाद

बृजभूषण ने दिया था यह बयान

हालांकि विधायक बृजभूषण का गुस्सा इसके बाद भी शांत नहीं हुआ। इसके बृजभूषण ने एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में 20 दिन में सुधार का आश्वासन मिला। विधायक ने कहा कि 20 दिन बाद अगर समस्या का निस्तारण न हुआ तो लखनऊ में जाकर धरना दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: स्थायी DGP की नियुक्ति क्यों नहीं? नेता प्रतिपक्ष ने योगी सरकार से पू
ये भी पढ़ें:यूपी में बड़े करदाताओं को बड़ी राहत, योगी सरकार ने उठाया यह महत्वपूर्ण कदम

बृजभूषण पर पार्टी ले चुकी है ऐक्शन

इसके बाद खबर आई कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने वाले चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के खिलाफ पार्टी ने ऐक्शन लिया है। यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृजभूषण राजपूत के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।